CG News: राष्ट्रीय आम महोत्सव का भव्य शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में मैंगो टूरिज्म की अपार संभावनाएं
CG News: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय आम महोत्सव का शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। महोत्सव में देशभर के आम उत्पादक, किसान, वैज्ञानिक और कृषि विशेषज्ञ बड़ी संख्या में शामिल हुए।
![]()
संस्कृति और अर्थव्यवस्था का आधार
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि आम सिर्फ एक फल नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव है। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने की अपील की, राज्यपाल ने कहा कि राज्य में मैंगो टूरिज्म को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं। बस्तर, कांकेर, कोण्डागांव और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में आम उत्पादन को पर्यटन से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी जा सकती है। इससे महिला स्व-सहायता समूहों और स्थानीय किसानों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

250 से अधिक किस्मों का आकर्षक प्रदर्शन
महोत्सव में 250 से अधिक प्रकार के आमों की प्रदर्शनी लगाई गई, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। इनमें छोटे आकार से लेकर हाथीझुल जैसी विशाल किस्में भी शामिल थीं, राज्यपाल ने आम उत्पादन के साथ वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई और कृषि संस्थानों को मिलकर काम करने की सलाह दी, राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि जीवन को अधिक पर्यावरण अनुकूल बनाना आज की जरूरत है। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान और रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने की भी अपील की।
मुख्यमंत्री का संबोधन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आम को फलों का राजा कहा जाता है और इसके हर हिस्से का उपयोग हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य पर काम कर रही है, जिसमें आम की खेती अहम भूमिका निभा सकती है, कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक, किसान और विद्यार्थी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : CG News: अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक, श्रमिक बच्चों की शिक्षा पर सरकार का फोकस
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
