CG News: पिलखा डैम की लहरों पर मुस्कान समूह की महिलाओं ने रची सफलता की नई मिसाल
CG News: सूरजपुर जिले के पहाड़गांव स्थित पिलखा डैम में ग्रामीण महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। मुस्कान महिला स्व-सहायता समूह की 10 महिलाओं ने मिलकर बोटिंग सेवा शुरू की और आज यह पहल उनकी आर्थिक मजबूती का आधार बन चुकी है।
सीमित संसाधनों से शुरू हुई बड़ी पहल
समूह की अध्यक्ष सुनीता सिंह और सचिव यशोदा दास के नेतृत्व में महिलाओं ने पर्यटन गतिविधियों में कदम रखा। शुरुआती दौर में संसाधनों की कमी और अनुभव की चुनौती के बावजूद इन महिलाओं ने हार नहीं मानी और अपने प्रयासों को आगे बढ़ाया, महिलाओं ने बोटिंग संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटकों की सुविधाओं की जिम्मेदारी खुद संभाली। धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाई और पिलखा डैम में आने वाले पर्यटक अब उनके संचालन में बोटिंग का आनंद लेने लगे हैं।
74 हजार रुपये की हुई आय
इस पहल से समूह ने अब तक लगभग 74 हजार रुपये की आय अर्जित की है। इससे न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि उनका आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान भी बढ़ा है, ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे पर्यटन गतिविधियों का संचालन करेंगी, लेकिन आज वे न केवल अपने परिवार की आय बढ़ा रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं, पिलखा डैम की यह पहल दर्शाती है कि सही अवसर और समर्थन मिलने पर ग्रामीण महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। यह परियोजना महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत उदाहरण बन चुकी है।
यह भी पढ़ें : CG News: रायगढ़ में ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, युवाओं को किया प्रेरित
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
