CG News: बीजापुर में मुख्यमंत्री साय ने आत्मसमर्पित दंपत्ति की किराना दुकान पर की मुलाकात, खरीदी पानी की बोतल

CG News: बीजापुर में मुख्यमंत्री साय ने आत्मसमर्पित दंपत्ति की किराना दुकान पर की मुलाकात, खरीदी पानी की बोतल

CG News: बीजापुर में मुख्यमंत्री साय ने आत्मसमर्पित दंपत्ति की किराना दुकान पर की मुलाकात, खरीदी पानी की बोतल

CG News: बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल कोण्डापल्ली में सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का एक अनोखा और भावनात्मक दृश्य देखने को मिला। चौपाल की ओर जाते समय मुख्यमंत्री का काफिला एक छोटी किराना दुकान पर रुक गया, जो आत्मसमर्पित दंपत्ति मासा तामो और जयमोती द्वारा संचालित की जा रही थी।

CM Vishnu Deo Sai Visit Ex-Naxalites Karyana Shop | Bijapur

दुकान पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने दुकान के भीतर जाकर दंपत्ति से आत्मीयता से बातचीत की और उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने दुकान से पानी की बोतल भी खरीदी और उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं, मासा तामो और जयमोती का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। कठिन परिस्थितियों के कारण दोनों का जुड़ाव कभी नक्सली संगठन से हो गया था, लेकिन समय के साथ उन्होंने इस रास्ते को छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

CM Vishnu Deo Sai Visit Ex-Naxalites Karyana Shop | Bijapur

आत्मसमर्पण के बाद नया जीवन

अक्टूबर 2025 में दोनों ने आत्मसमर्पण कर पुनर्वास केंद्र में नया जीवन शुरू किया। यहां उन्हें शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ मिला, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया, महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्षम योजना के तहत जयमोती को आर्थिक सहायता मिली, जिससे उन्होंने कोण्डापल्ली में किराना दुकान शुरू की। आज यह दुकान उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन बन चुकी है।

काफिला रोक सरेंडर नक्सल दंपति की दुकान पर पहुंचे सीएम साय, बीजापुर दौरे की  दिल छू लेने वाली कहानी

अब हिंसा नहीं, मेहनत है पहचान

दंपत्ति ने बताया कि अब वे सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं और अपनी मेहनत से परिवार की जरूरतें पूरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से उन्हें नई दिशा और नया भविष्य मिला है, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक दंपत्ति की नहीं, बल्कि बदलते बस्तर की कहानी है। यह उदाहरण है कि सही अवसर और सहयोग मिलने पर हर व्यक्ति मुख्यधारा में लौटकर सम्मानपूर्वक जीवन जी सकता है।

यह भी पढ़ें : CG News: पिलखा डैम की लहरों पर मुस्कान समूह की महिलाओं ने रची सफलता की नई मिसाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें