CG News: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होगी: CM साय, सुपेबेड़ा की जल समस्या के समाधान को 7 करोड़ मंजूर

CG News: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होगी: CM साय, सुपेबेड़ा की जल समस्या के समाधान को 7 करोड़ मंजूर

CG News: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होगी: CM साय, सुपेबेड़ा की जल समस्या के समाधान को 7 करोड़ मंजूर

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता के आधार पर खाद-बीज उपलब्ध कराया जाए और इसकी जवाबदेही संबंधित जिलों के कलेक्टरों की होगी, रायपुर संभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग को नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में जागरूक करें।

पेयजल समस्या का समाधान

गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने बड़ा फैसला लिया। उन्होंने तेल नदी पर एनीकट निर्माण के लिए 7 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की, मुख्यमंत्री ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके स्थायी समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

CG News: किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, सीएम साय ने दिए निर्देश | Cg  Farmers Not Face Fertilizers Seeds Shortage

अवैध रेत उत्खनन पर सख्ती के निर्देश

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अवैध रेत उत्खनन के मामलों पर चिंता जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक बिना किसी बाधा के पहुंचना चाहिए। प्रशासन को जनता की शिकायतों को कम करने के लिए संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा, उन्होंने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जल जीवन मिशन और टीबी मुक्त पंचायत अभियान में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

बेहतर इलाज पर जोर

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल आयुष्मान कार्ड बनाना पर्याप्त नहीं है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पात्र लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर उपचार सुविधाएं भी मिलें, उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, महतारी वंदन योजना, बिहान और तेंदूपत्ता संग्रहण जैसी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।

शिक्षा में AI तकनीक के उपयोग पर जोर

शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूलों में सीखने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी है, वहां कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित तकनीकों का उपयोग कर छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जाए।

कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा की भी समीक्षा

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और नए तीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने और व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए, उन्होंने नशा मुक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया, गरियाबंद जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित इस लंबी समीक्षा बैठक में रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद और बलौदाबाजार जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।

यह भी पढ़ें : CG News: सक्ती के ठठारी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री साय, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर की कई अहम घोषणाएं

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें