CG News: धमतरी में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा संदेश, शिक्षा और संगठन से मजबूत होगा समाज
CG News: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी धमतरी जिले के ग्राम छाती में आयोजित चंद्रनाहू (चंद्राकर) कुर्मी-क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाजजनों को संबोधित करते हुए समाज की प्रगति, संगठन और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता को लेकर अपने विचार साझा किए।
शिक्षा और संगठन को बताया विकास का आधार
वित्त मंत्री ने कहा कि कोई भी समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब वह शिक्षा, संगठन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता दे। उन्होंने कहा कि मजबूत समाज ही मजबूत राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, उन्होंने समाज के लोगों से सामाजिक एकता बनाए रखने और नई पीढ़ी को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

युवाओं से किया आग्रह
श्री चौधरी ने समाज के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें शिक्षा, नवाचार और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं से राज्य और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि आज का युवा ही भविष्य का नेतृत्व तैयार करेगा, वित्त मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ऐसे समय में समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है कि वह राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सकारात्मक और रचनात्मक योगदान दे, उन्होंने कहा कि देश के विकास में सभी समुदायों की भागीदारी आवश्यक है और सामूहिक प्रयासों से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।
गौरवशाली परंपराओं और संस्कारों पर दिया जोर
अपने संबोधन में श्री चौधरी ने समाज की गौरवशाली परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को संस्कारवान, शिक्षित और सक्षम बनाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, युवा और बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। आयोजन के अंत में समाज के विकास और राष्ट्र की उन्नति का संकल्प लिया गया। इस दौरान “राजा रामचंद्र की जय” और “छत्रपति शिवाजी महाराज की जय” के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा।
यह भी पढ़ें : CG News: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होगी: CM साय, सुपेबेड़ा की जल समस्या के समाधान को 7 करोड़ मंजूर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
