CG News: भारत बना U-18 एशिया कप चैंपियन, पुरुष टीम ने रचा इतिहास, महिला टीम ने जीता कांस्य

CG News: भारत बना U-18 एशिया कप चैंपियन, पुरुष टीम ने रचा इतिहास, महिला टीम ने जीता कांस्य

CG News: भारत बना U-18 एशिया कप चैंपियन, पुरुष टीम ने रचा इतिहास, महिला टीम ने जीता कांस्य

CG News: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए U-18 एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी में अपनी मजबूत मौजूदगी का एक बार फिर परिचय दिया है। वहीं भारतीय महिला U-18 हॉकी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

इस बड़ी उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश के लिए गर्व का क्षण है और भारतीय खेल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता है, श्री चौधरी ने कहा कि पुरुष टीम द्वारा एशिया कप का खिताब जीतना और महिला टीम द्वारा कांस्य पदक हासिल करना खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और मजबूत टीम भावना का परिणाम है, उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का समर्पण और देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने का जज्बा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारत ने इतिहास रचा है। भारतीय पुरुष टीम ने तीसरी  बार स्वर्ण पदक और महिला टीम ने कांस्य पदक जीत कर देश का मान बढ़ाया ...

युवा खिलाड़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा

वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय युवा हॉकी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और क्षमता का शानदार प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया है कि भारत खेलों के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है, उन्होंने विश्वास जताया कि यह सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी और देश को भविष्य में भी ऐसी उपलब्धियां मिलती रहेंगी।

देश को अपनी युवा प्रतिभाओं पर गर्व

श्री चौधरी ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पूरे देश को भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारतीय खिलाड़ी आने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी इसी तरह देश का नाम रोशन करेंगे और नई सफलताओं का इतिहास रचेंगे।

यह भी पढ़ें : CG News: धमतरी में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा संदेश, शिक्षा और संगठन से मजबूत होगा समाज

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें