MP News: भोपाल के रेस्टोरेंट कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, LPG सिलेंडरों से टला बड़ा हादसा

MP News: भोपाल के रेस्टोरेंट कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, LPG सिलेंडरों से टला बड़ा हादसा

MP News: भोपाल के रेस्टोरेंट कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, LPG सिलेंडरों से टला बड़ा हादसा

MP News: राजधानी भोपाल के लालघाटी क्षेत्र स्थित एक तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात आग लग गई। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई, जब पड़ोसी भवन के एक गार्ड ने इमारत से धुआं उठता देखा, शुरुआत में उसे लगा कि यह रेस्टोरेंट के किचन से निकलने वाला सामान्य धुआं है, लेकिन बाद में लपटें दिखाई देने पर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

आग भोज इन रेस्टोरेंट के किचन में लगी थी।

रेस्टोरेंट के किचन से फैली आग

जानकारी के अनुसार, एलर कॉम्प्लेक्स नामक इस भवन में कई रेस्टोरेंट और दुकानें संचालित हैं। आग दूसरी मंजिल पर स्थित “भोज इन” रेस्टोरेंट से जुड़ी रसोई में लगी, जो तीसरी मंजिल पर बनाई गई थी, आग किचन से शुरू होकर धीरे-धीरे नीचे की ओर फैलने लगी, जिससे पूरे परिसर में धुआं भर गया, सूचना मिलते ही शहर के विभिन्न फायर स्टेशनों से आठ दमकल वाहन और तीन पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों को अंदर पहुंचने के लिए भवन की एक दीवार भी तोड़नी पड़ी, करीब एक घंटे तक चले राहत और बचाव कार्य के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

LPG सिलेंडरों से बढ़ सकता था खतरा

आग के दौरान सबसे बड़ी चिंता रेस्टोरेंट के किचन में रखे चार कमर्शियल LPG सिलेंडरों को लेकर थी। यदि आग सिलेंडरों तक पहुंच जाती तो बड़ा विस्फोट हो सकता था, दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले इन सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया, फायर अधिकारी सौरभ पटेल के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी, उन्होंने बताया कि घटना के समय रेस्टोरेंट बंद था, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कई प्रतिष्ठान संचालित हैं भवन में

एलर कॉम्प्लेक्स में कई रेस्टोरेंट और दुकानें संचालित होती हैं। भवन के बेसमेंट में प्रसिद्ध रेस्टोरेंट और ग्राउंड फ्लोर पर खाद्य आउटलेट सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान मौजूद हैं, आग लगने से रेस्टोरेंट के किचन और अंदर रखे सामान को नुकसान पहुंचा है, जबकि नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है।

बड़ा हादसा टला, जांच जारी

समय रहते आग का पता चलने और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन और फायर विभाग अब आग लगने के कारणों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच कर रहे हैं, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज: 35 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी, मानसून की एंट्री जल्द संभव

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें