CG News: जशपुर की हर पंचायत में रोजगार दिवस, मनरेगा से रोजगार और विकास को मिली रफ्तार

CG News: जशपुर की हर पंचायत में रोजगार दिवस, मनरेगा से रोजगार और विकास को मिली रफ्तार

CG News: जशपुर की हर पंचायत में रोजगार दिवस, मनरेगा से रोजगार और विकास को मिली रफ्तार

CG News: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रभावी संचालन और ग्रामीण परिवारों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जशपुर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर रोजगार की मांग दर्ज कराई और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

रोजगार मांग पंजीयन और जॉब कार्ड

रोजगार दिवस के दौरान पंचायतों में विशेष शिविर लगाए गए, जहां ग्रामीणों को मनरेगा के तहत रोजगार प्राप्त करने की प्रक्रिया, जॉब कार्ड निर्माण, संशोधन और मजदूरी भुगतान व्यवस्था की जानकारी दी गई। इस दौरान नए जॉब कार्ड बनाए गए और पुराने जॉब कार्डों का अद्यतन भी किया गया। आगामी कार्यों के लिए रोजगार मांग आवेदन भी प्राप्त किए गए।

जशपुर की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन, मनरेगा से रोजगार और  विकास को मिली नई गति - असल बात (Asal Baat)

ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, रोजगार सहायकों और पंचायत कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पंचायत स्तर पर प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया तथा ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

जल संरक्षण कार्यों से रोजगार

रोजगार दिवस में मनरेगा के तहत चल रहे जल संरक्षण और संवर्धन कार्यों की जानकारी भी दी गई। जिले में सोक पिट, कंटूर ट्रेंच, वाटर एब्जॉर्प्शन ट्रेंच (WAT), नवा तरिया, आजीविका डबरी, तालाब निर्माण और वृक्षारोपण जैसे कार्यों के माध्यम से रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं। साथ ही भू-जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन को भी बढ़ावा मिल रहा है, कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और कमजोर वर्गों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मनरेगा और आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देकर स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया गया।

विकास और आजीविका सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम

जिला प्रशासन के अनुसार रोजगार दिवस का उद्देश्य प्रत्येक इच्छुक ग्रामीण परिवार को समय पर रोजगार उपलब्ध कराना, योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाना और ग्राम स्तर पर विकास कार्यों में जनभागीदारी को मजबूत करना है। यह पहल ग्रामीणों को रोजगार के साथ-साथ उनकी समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच भी प्रदान कर रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का असर, जशपुर के किसान सुधीर लकड़ा की सफलता की कहानी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें