Rewa News: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो हमला, 3 घायल, नकदी और मोबाइल लूटे
Rewa News: रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिकवार नंबर-2 में शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने सरेआम मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।
पैसे नहीं मिलने पर किया जानलेवा हमला
जानकारी के मुताबिक कुछ युवक इलाके में पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। जब लोगों ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और बदमाशों ने लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया।
जेसीबी और बोलेरो में की तोड़फोड़
हमले के दौरान आरोपियों ने मौके पर खड़ी जेसीबी मशीन और बोलेरो वाहन को भी निशाना बनाया। दोनों वाहनों के कांच तोड़ दिए गए और जमकर उत्पात मचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, इस हमले में पवन पटेल, पुनीत पटेल और अंकित पटेल घायल हुए हैं। इनमें जेसीबी संचालक को सबसे गंभीर चोट आई है और उसका पैर टूट गया है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
नकदी और मोबाइल लूटने का आरोप
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट और तोड़फोड़ के दौरान आरोपी 70 से 80 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी लूटकर फरार हो गए। उनका कहना है कि पूरी घटना शराब के लिए पैसे नहीं देने की वजह से हुई, घटना की सूचना मिलते ही मनगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के लोगों को मिली बड़ी सौगात, 8 जून से आम जनता के लिए खुला मिहिर सेन स्विमिंग पूल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
