MP News: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव: महेश केवट ने दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन ने भी पेश किया दावा

MP News: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव: महेश केवट ने दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन ने भी पेश किया दावा

MP News: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव: महेश केवट ने दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन ने भी पेश किया दावा

MP News: मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार महेश केवट ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीजेपी विधायकों को राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया समझाई।

CM मोहन यादव ने जताया जीत का भरोसा

नामांकन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी अपने तीसरे प्रत्याशी को भी जीत दिलाने में सफल होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं और चुनाव में भाजपा मजबूत स्थिति में है, राज्यसभा चुनाव के बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि बीना विधायक निर्मला सप्रे भाजपा के साथ रहेंगी। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

सोमवार सुबह मुख्यमंत्री निवास पर बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई।

कांग्रेस उम्मीदवार ने भी भरा पर्चा

वहीं कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पार्टी विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी, राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस में असंतोष भी दिखाई दिया। भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से दो बार चुनाव लड़ चुके नरेश ज्ञानचंदानी ने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाए जाने पर नाराजगी जताते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

निर्मला सप्रे की CM हाउस में मुलाकात चर्चा में

इसी बीच बीना विधायक निर्मला सप्रे की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सीएम हाउस में मुलाकात भी राजनीतिक चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल भी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर चुके हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी पार्टी विधायकों को 8 जून तक भोपाल में ही रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : Rewa News: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो हमला, 3 घायल, नकदी और मोबाइल लूटे

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें