MP News: मध्य प्रदेश में मानसून से पहले मेहरबान बादल, जून के शुरुआती दिनों में ही 65% बारिश का कोटा पूरा

MP News: मध्य प्रदेश में मानसून से पहले मेहरबान बादल, जून के शुरुआती दिनों में ही 65% बारिश का कोटा पूरा

MP News: मध्य प्रदेश में मानसून से पहले मेहरबान बादल, जून के शुरुआती दिनों में ही 65% बारिश का कोटा पूरा

MP News: मध्य प्रदेश में भले ही अभी आधिकारिक तौर पर मानसून ने दस्तक नहीं दी है, लेकिन प्री-मानसूनी बारिश ने कई जिलों में रिकॉर्ड बना दिया है। जून के शुरुआती दिनों में ही प्रदेश में इस महीने के औसत कोटे की करीब 65 प्रतिशत बारिश दर्ज की जा चुकी है।

औसत से ज्यादा हुई बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जून महीने में अब तक प्रदेश में औसतन 8.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस बार आधा इंच से अधिक बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। भोपाल, आगर-मालवा और शाजापुर में करीब 2 इंच तक बारिश दर्ज हुई है, जबकि नीमच में ढाई इंच तक पानी गिर चुका है, रविवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र पहुंच गया है। इसके बाद मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मानसून 15 से 18 जून के बीच मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। प्रदेश में मानसून की सामान्य आगमन तिथि 15 जून मानी जाती है। पिछले वर्ष मानसून 16 जून को पहुंचा था।

प्रदेशभर में जारी है आंधी-बारिश का दौर

मानसून से पहले प्रदेश में लगातार आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार को देवास, सीहोर और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में भी कई जिलों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी समेत कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है।

कई जिलों में एक इंच से ज्यादा पानी

सतना, सीधी, आगर-मालवा, भोपाल, बुरहानपुर, हरदा, नीमच, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर और श्योपुर जैसे जिलों में एक इंच या उससे अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। इससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 30 सितंबर तक दर्ज होने वाली बारिश को मानसूनी वर्षा के आंकड़ों में शामिल किया जाता है। फिलहाल प्रदेश में प्री-मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं, जिनकी वजह से कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव: महेश केवट ने दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन ने भी पेश किया दावा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें