MP News: मध्य प्रदेश में संविदा कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 4.46% वार्षिक वृद्धि लागू

MP News: मध्य प्रदेश में संविदा कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 4.46% वार्षिक वृद्धि लागू

MP News: मध्य प्रदेश में संविदा कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 4.46% वार्षिक वृद्धि लागू

MP News: मध्य प्रदेश में एक लाख से अधिक संविदा अधिकारी-कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। राज्य के वित्त विभाग ने उनके वेतन में वृद्धि को लेकर सोमवार को आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत 1 अप्रैल 2026 से 4.46 प्रतिशत की वार्षिक वेतन वृद्धि लागू की जाएगी।

हर महीने 1000 से 2700 रुपए तक बढ़ेगा वेतन

संविदा कर्मचारी संघ के अनुसार इस वृद्धि से कर्मचारियों के वेतन में हर महीने लगभग 1000 रुपए से लेकर 2700 रुपए तक का इजाफा होगा। यह बढ़ोतरी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आधार पर की गई है, यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की 22 जुलाई 2023 की संविदा नीति के आधार पर जारी किया गया है। इस नीति के अनुसार हर वर्ष CPI के आधार पर संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में वृद्धि की जाती है। पिछले वर्ष यह वृद्धि 2.94 प्रतिशत थी, जबकि इस बार इसे बढ़ाकर 4.46 प्रतिशत कर दिया गया है।

अलग-अलग पदों पर अलग-अलग बढ़ोतरी

नई व्यवस्था के तहत विभिन्न पदों पर वेतन वृद्धि इस प्रकार रहेगी—
• चपरासी: ₹1200
• लिपिक: ₹1220
• डेटा एंट्री ऑपरेटर: ₹1470
• सहायक वार्डन/लेखापाल: ₹1600
• स्टेनोग्राफर: ₹1800
• एमआईएस कोऑर्डिनेटर/उपयंत्री/बीआरसी: ₹2100
• प्रोग्रामर/मैनेजर/सहायक यंत्री: ₹2700

वेतनमान में एकरूपता भी लागू

संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर के अनुसार 2023 की नीति से पहले अलग-अलग विभागों में समान पदों पर अलग-अलग वेतन दिया जाता था। नई नीति के तहत सभी समकक्ष पदों का वेतनमान एक समान कर दिया गया है, जो ₹21,800 से ₹70,000 तक निर्धारित है।

सभी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा लाभ

प्रदेश में लगभग 1.5 लाख संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन 2023 की नीति अभी सभी विभागों में लागू नहीं हुई है। इसी कारण यह वेतन वृद्धि फिलहाल करीब 1 लाख कर्मचारियों को ही मिलेगी, संघ ने सरकार से मांग की है कि बाकी विभागों में भी जल्द यह नीति लागू की जाए, ताकि सभी संविदा कर्मचारियों को समान लाभ मिल सके, संविदा कर्मचारी संघ ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और वित्त विभाग का आभार जताया है और इसे लंबे समय से चली आ रही मांग का सकारात्मक परिणाम बताया है।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में दर्दनाक हादसा: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलटी, 2 की हालत गंभीर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें