Sidhi News: सीधी में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई लोग घायल

Sidhi News: सीधी में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई लोग घायल

Sidhi News: सीधी में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई लोग घायल

Sidhi News: सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र के अमरा गांव में बुधवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता धर्मवती पटेल, उनके पति रामसखा पटेल सहित दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय सीधी में चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुराना जमीनी विवाद बना वजह

जानकारी के अनुसार, अमरा गांव में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे विवाद अचानक बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए, घायल रामसखा पटेल (54) ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने उनके परिवार पर हमला किया, जिससे उनकी पत्नी धर्मवती पटेल, बेटे अमन पटेल और आकाश पटेल समेत परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए।

मारपीट का फुटेज पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

पहले भी हो चुके हैं विवाद

परिजनों के मुताबिक, इस जमीन विवाद को लेकर वर्ष 2017 और 1 जनवरी 2026 को भी झगड़े की घटनाएं हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि घर के पास संचालित मुर्गा दुकान को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था, जिसने विवाद को और बढ़ा दिया।

दोनों पक्षों पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार, धर्मवती पटेल की शिकायत पर रामायण कोल, करण कोल, विनोद कोल, श्यामकली कोल, अंजू कोल, अर्चना कोल, जुलेखा बानो, रुकसाना बानो, जैमुननिशा बानो और नाजिया बानो सहित अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत के आधार पर पटेल परिवार के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है।

मेडिकल रिपोर्ट के बाद बढ़ सकती हैं धाराएं

अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घायलों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद चोटों की गंभीरता के आधार पर अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं, पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में अवैध रेत कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, खनिज विभाग ने पीछा कर पकड़े 3 वाहन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें