Sidhi News: सीधी में अवैध रेत कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, खनिज विभाग ने पीछा कर पकड़े 3 वाहन
Sidhi News: सीधी जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को जब्त किया है। गोपदबनास तहसील के ग्राम सिरसी स्थित गोपद नदी घाट पर अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलने पर टीम ने दबिश दी और करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर वाहनों को पकड़ा।

दबिश पड़ते ही भागने लगे वाहन चालक
जिला खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक शिशिर यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने सिरसी घाट पर कार्रवाई की। टीम को देखते ही रेत से भरे वाहन चालक तेज रफ्तार से भागने लगे, बताया गया कि दो वाहन चालकों ने रास्ते में ही रेत खाली कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया, लेकिन विभाग की टीम लगातार पीछा करती रही।

2 किलोमीटर पीछा कर पकड़े वाहन
करीब दो किलोमीटर तक चले पीछा अभियान के बाद वाहन चालक गाड़ियां छोड़कर मौके से फरार हो गए। खनिज विभाग ने बिना नंबर की एक टाटा-407 को पकड़ लिया, जिसका चालक बाला प्रसाद यादव निवासी सिरसी बताया गया, इसके अलावा टाटा-407 वाहन क्रमांक MP53GA4183 को लावारिस हालत में जब्त किया गया।
रेत सहित वाहन जब्त
कार्रवाई के दौरान वाहन क्रमांक MP53GA3272 को रेत सहित पकड़ा गया। वाहन चालक की पहचान रामकुमार यादव निवासी सिरसी के रूप में की गई, जब्त किए गए तीनों वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए थाना कोतवाली सीधी की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है, खनिज विभाग के अनुसार संबंधित वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किया जा रहा है, वहीं बिना नंबर वाले वाहन के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी अलग से कार्रवाई की जाएगी।
अवैध रेत कारोबार पर लगातार नजर
जिला खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला ने कहा कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जांच के दौरान यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, इस अभियान में वन परिक्षेत्र अधिकारी रवींद्रनाथ तिवारी और वन विभाग की टीम ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के कारोबारी की मौत के बाद पत्नी ने किया सुसाइड, ‘साथ जिएंगे-साथ मरेंगे’ की बात बनी हकीकत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
