CG News: मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल : मुख्यमंत्री साय

CG News: मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल : मुख्यमंत्री साय

CG News: मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल : मुख्यमंत्री साय

CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारत मंडपम में आयोजित विशेष बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि बीते 12 वर्ष देश के आदिवासी समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और विकास के लिए स्वर्णकाल साबित हुए हैं।

नक्सलमुक्ति की दिशा में ऐतिहासिक सफलता

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रभावी रणनीति के कारण छत्तीसगढ़ को दशकों पुरानी नक्सल समस्या से निर्णायक मुक्ति मिली है। नक्सल हिंसा से प्रभावित आदिवासी क्षेत्र अब शांति, सुरक्षा और विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं, श्री साय ने बताया कि बस्तर में ‘नियद नेल्ला नार’ और ‘बस्तर मुन्ने’ जैसे अभियानों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का सैचुरेशन मोड में क्रियान्वयन किया जा रहा है। वहीं सुरक्षा शिविरों को सेवा डेरा के रूप में विकसित कर आम लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

एनडीए की बैठक में शामिल हुए सीएम साय : बोले- पीएम मोदी के 12 वर्ष आदिवासी  उत्थान और नक्सलमुक्ति के लिए स्वर्णकाल - Haribhoomi

आदिवासी समाज को मिला नया सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जैसी पहलों ने आदिवासी समाज को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करोड़ों आदिवासियों के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक हैं।

पीएम जनमन योजना से पहुंचीं मूलभूत सुविधाएं

उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजातियों के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहली बार सड़क, बिजली, पेयजल और आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही हैं। साथ ही बस्तर में सड़क, रेल और सार्वजनिक परिवहन का विस्तार तेजी से हो रहा है, मुख्यमंत्री ने बताया कि नवा रायपुर में ट्राइबल म्यूजियम और शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय संग्रहालय का निर्माण किया गया है। वहीं बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों ने बदलते और विकसित होते बस्तर की नई पहचान देश-दुनिया के सामने रखी है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती

उन्होंने कहा कि पेसा कानून का प्रभावी क्रियान्वयन, लघु वनोपज की रिकॉर्ड खरीदी, किसानों को बेहतर समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना जैसी पहलें ग्रामीण एवं आदिवासी अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही हैं। इसके साथ ही गरीब कल्याण अन्न योजना और मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत करोड़ों लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।

आदिवासी समाज की भागीदारी

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि भारत के विकास का सक्रिय भागीदार बनाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, कई जिलों को मिले नए डीईओ, 28 अधिकारियों के तबादले

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें