CG News: अंजोर विजन-2047 के जरिए विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में पहुंचेगा छत्तीसगढ़ : गणेश शंकर मिश्रा

CG News: छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार "अंजोर विजन-2047" के माध्यम से छत्तीसगढ़ को देश के विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का सपना केवल योजनाएं बनाने से नहीं, बल्कि प्रभावी क्रियान्वयन और परिणाम आधारित कार्यसंस्कृति से साकार होगा।

CG News: अंजोर विजन-2047 के जरिए विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में पहुंचेगा छत्तीसगढ़ : गणेश शंकर मिश्रा

CG News: छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार “अंजोर विजन-2047” के माध्यम से छत्तीसगढ़ को देश के विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का सपना केवल योजनाएं बनाने से नहीं, बल्कि प्रभावी क्रियान्वयन और परिणाम आधारित कार्यसंस्कृति से साकार होगा।

अंजोर विजन-2047 बनेगा विकास का रोडमैप

नवा रायपुर स्थित राज्य नीति आयोग में आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि “अंजोर विजन-2047” राज्य के दीर्घकालिक विकास का व्यापक खाका है। इसमें आर्थिक विकास, सुशासन, निवेश, सामाजिक प्रगति और मानव विकास से जुड़े स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, उन्होंने कहा कि विभागों के बीच बेहतर समन्वय, सटीक आंकड़ों पर आधारित नीति निर्माण और निरंतर निगरानी ही विकास की गति को तेज कर सकती है। इसके लिए एसएसएम, पीआईयू और एम एंड ई इकाइयों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अंजोर विजन-2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु विभागीय समन्वय, डेटा आधारित  नीति निर्माण और प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

SDG लक्ष्यों के साथ होगा समन्वय

उपाध्यक्ष ने कहा कि सतत विकास लक्ष्य (SDGs) और अंजोर विजन-2047 एक-दूसरे के पूरक हैं। सभी विभागों को अपनी योजनाओं को इन लक्ष्यों के अनुरूप संचालित करना होगा ताकि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादकता, औद्योगिक विकास, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, डिजिटल अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन के क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

‘बस्तर अंजोर’ से बदलेगी बस्तर की तस्वीर

श्री मिश्रा ने कहा कि नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। “बस्तर अंजोर” पहल के तहत सात प्रमुख नवाचारों के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुशासन और बुनियादी सुविधाओं में व्यापक सुधार किए जाएंगे। लक्ष्य बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनाना है, उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार, राज्य नीति आयोग और यूएनडीपी के संयुक्त प्रयासों से अंजोर विजन-2047 के लक्ष्य समय पर हासिल किए जा सकेंगे और छत्तीसगढ़ समावेशी, सतत एवं विकसित राज्य के रूप में नई पहचान बनाएगा।

यह भी पढ़ें : CG News: मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल : मुख्यमंत्री साय

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें