CG News: सहूलियत, सम्मान और सेहत का नया अध्याय, जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा स्वच्छ पानी
CG News: कभी पानी के एक-एक बर्तन के लिए लंबी दूरी तय करने वाली महिलाओं के जीवन में अब बड़ा बदलाव आया है। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल कनेक्शन पहुंचने से न केवल स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हुआ है, बल्कि महिलाओं को सम्मान, सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य भी मिला है।
कमली की आंखों में छलक आई खुशी
बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड के दुगनपाल गांव की कमली के लिए घर में लगे नल से बहता पानी किसी सपने के सच होने जैसा है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव जब उनके घर पहुंचे तो कमली ने खुशी-खुशी नल से आने वाला पानी दिखाया। वर्षों तक पानी के लिए संघर्ष करने वाली कमली की आंखों में खुशी के आंसू साफ नजर आए, ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में महिलाओं को रोजाना हैंडपंप, कुएं या अन्य जलस्रोतों से पानी लाना पड़ता था। खासकर गर्मी के दिनों में यह दूरी कई किलोमीटर तक बढ़ जाती थी। जल जीवन मिशन ने इस कठिनाई को काफी हद तक समाप्त कर दिया है।

समय की बचत, बढ़ी आत्मनिर्भरता
घर तक पानी पहुंचने से महिलाओं का रोजाना कई घंटे बच रहे हैं। अब वे इस समय का उपयोग बच्चों की देखभाल, खेती-किसानी, आजीविका और अन्य सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में कर पा रही हैं। इससे उनके जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार आया है, स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिलने से जलजनित बीमारियों का खतरा कम हुआ है। पहले दूषित पानी के कारण पेट और त्वचा संबंधी बीमारियों का जोखिम बना रहता था, लेकिन अब घरों तक गुणवत्ता युक्त पानी पहुंचने से लोगों की सेहत बेहतर हो रही है।
हजारों योजनाएं हुईं पूरी
छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के तहत अब तक साढ़े आठ हजार से अधिक जलापूर्ति योजनाएं पूरी कर पंचायतों को संचालन के लिए सौंप दी गई हैं। इससे लाखों ग्रामीण परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है, जल जीवन मिशन केवल नल कनेक्शन देने की योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का अभियान बन चुका है। इसने महिलाओं को पानी की चिंता से मुक्त कर उन्हें सम्मानजनक और बेहतर जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दिया है।
यह भी पढ़ें : CG News: अंजोर विजन-2047 के जरिए विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में पहुंचेगा छत्तीसगढ़ : गणेश शंकर मिश्रा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
