CG News: कौशल विकास के जरिए युवाओं को मिलेगा रोजगार और स्वरोजगार, राज्य की सर्वोच्च प्राथमिकता: गणेश शंकर मिश्रा
CG News: छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है कि युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवाओं की बेरोजगारी, मोबाइल और ड्रग्स की बढ़ती लत, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तथा बढ़ती आपराधिक गतिविधियां आज की बड़ी चुनौतियां हैं, जिनका समाधान कौशल विकास और रोजगार सृजन के जरिए किया जा सकता है।
ग्रामीण युवाओं के लिए बनेगी विशेष योजना
नवा रायपुर में आयोजित एसएसएम पीआईयू एवं एम एंड ई यूनिट्स के इंडक्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि गांवों में बड़ी संख्या में युवा खेती-किसानी से दूर हो रहे हैं, लेकिन उनके पास रोजगार के पर्याप्त अवसर भी नहीं हैं। ऐसे युवाओं को 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
यूएनडीपी तैयार करेगा रोजगारोन्मुखी प्रोजेक्ट
उपाध्यक्ष ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की अब तक की सबसे बड़ी टीम छत्तीसगढ़ में कार्य कर रही है। अगले छह महीनों में युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने विशेषज्ञों को प्लंबर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, गार्डनर, मोबाइल रिपेयरिंग, टीवी मैकेनिक सहित अन्य रोजगारपरक व्यवसायों के लिए परियोजना तैयार करने के निर्देश दिए, श्री मिश्रा ने कहा कि सरकार केवल प्रशिक्षण देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ऐसा मॉडल विकसित किया जाएगा जिससे प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को तुरंत रोजगार के अवसर मिल सकें। इसके लिए उद्योगों, निजी संस्थानों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से प्रत्येक जिले में रोजगार आयोजन किए जाएंगे।
आत्मनिर्भर युवा, मजबूत छत्तीसगढ़
उन्होंने कहा कि युवाओं को सम्मानजनक आजीविका से जोड़कर न केवल बेरोजगारी कम होगी बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इससे सामाजिक चुनौतियों पर नियंत्रण पाने और राज्य के समग्र विकास को नई गति देने में मदद मिलेगी, उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने विश्वास जताया कि कौशल विकास, उद्योगों की भागीदारी और प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से छत्तीसगढ़ देश में युवा सशक्तिकरण का एक सफल मॉडल बनकर उभरेगा।
यह भी पढ़ें : CG News: सहूलियत, सम्मान और सेहत का नया अध्याय, जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा स्वच्छ पानी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
