CG News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा का महाउत्सव: 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव, नए छात्रों को मिलेंगी किताबें, यूनिफॉर्म और साइकिल

CG News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा का महाउत्सव: 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव, नए छात्रों को मिलेंगी किताबें, यूनिफॉर्म और साइकिल

CG News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा का महाउत्सव: 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव, नए छात्रों को मिलेंगी किताबें, यूनिफॉर्म और साइकिल

CG News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छत्तीसगढ़ में 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा और पात्र विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म तथा साइकिल वितरित की जाएंगी, छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने 16 जून से प्रदेशभर में शाला प्रवेश उत्सव आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य बच्चों को स्कूलों से जोड़ना और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना है।

15 जून तक पूरे होंगे मरम्मत और सफाई कार्य

स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि स्कूल भवनों, कक्षाओं और परिसरों की साफ-सफाई तथा आवश्यक मरम्मत का कार्य 15 जून तक पूरा कर लिया जाए। स्कूलों को प्रिंट-रिच और आकर्षक बनाया जाएगा ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके, शाला प्रवेश उत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए गांवों और शहरी वार्डों में मुनादी कराई जाएगी। रैली, पोस्टर और बैनरों के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शाला विकास समितियों और पालकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में 16 जून से मनेगा शाला प्रवेश उत्सव 2026: तिलक लगाकर होगा  नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत - भारत न्यूज़

स्कूल छोड़ चुके बच्चों को फिर जोड़ा जाएगा

शिक्षा विभाग ने शाला त्यागी बच्चों को चिन्हित कर उन्हें दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया है। आंगनबाड़ी केंद्रों से प्राप्त सूची के आधार पर बच्चों का कक्षा पहली में प्रवेश कराया जाएगा, जबकि कक्षा पांचवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सीधे कक्षा छठवीं में दाखिला दिया जाएगा, उत्सव के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। पात्र बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, स्कूल यूनिफॉर्म और साइकिल प्रदान की जाएगी। साथ ही बोर्ड और स्थानीय परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

समाज की भागीदारी से सफल होगा अभियान

इस अभियान में स्थानीय समुदाय, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूह और सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सहयोग लिया जाएगा। इच्छुक नागरिक बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, पेंसिल, स्लेट और अन्य शैक्षणिक सामग्री दान कर सकेंगे, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से छात्रहित में विशेष रुचि लेकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ेगी और प्रदेश के शैक्षणिक परिणामों में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें : CG News: डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के सम्मान समारोह में बोले राज्यपाल रमेन डेका, फिल्मों को बताया सामाजिक जागरूकता का सशक्त माध्यम

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें