Sidhi News: सीधी में अर्णव चक्रवात के बाद धान की फसल को नुकसान, 7 हजार हेक्टेयर से ज्यादा रकबे में खराबे का दावा
Sidhi News: मध्यप्रदेश के सीधी जिले में अर्णव चक्रवात के प्रभाव से हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. जिले में 29, 30 और 31 अक्टूबर को हुई भारी बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया, जिससे धान की फसलों को नुकसान पहुंचा है. प्रभावित किसानों ने राजस्व विभाग से खेतों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है. किसानों ने इस संबंध में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी मदद मांगी है.

कटाई की तैयारी के बीच बदला मौसम
सोनवर्षा गांव के किसान रेवती रमण द्विवेदी ने बताया कि खेतों में धान की फसल कटाई के लिए तैयार हो रही थी, तभी अचानक मौसम बदल गया और बारिश शुरू हो गई. उनके मुताबिक, खेतों में पानी भरने से फसल खराब हुई है और उनकी पूरी पूंजी डूबने की स्थिति बन गई है.

50 से ज्यादा गांवों में फसल प्रभावित होने का दावा
सोनबरसा गांव के किसान अमर द्विवेदी ने बताया कि हटवा, पहाड़ी और सोनवर्षा सहित 50 से अधिक गांवों में धान की फसलों को नुकसान हुआ है. किसानों के अनुसार, इस इलाके में 7 हजार हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में लगी धान की फसल प्रभावित हुई है. रविवार को किसानों ने एसडीएम, तहसीलदार और अन्य अधिकारियों को नुकसान की जानकारी देकर सर्वे कराने की मांग की, प्रभावित किसानों ने एसडीएम सिहावल राकेश शुक्ला से भी शिकायत की है. किसानों की समस्या सुनने के बाद एसडीएम ने जल्द सर्वे कराने की बात कही है. अब किसानों को राजस्व विभाग की टीम के खेतों तक पहुंचने और नुकसान का आकलन किए जाने का इंतजार है.
जिले में 1.20 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में धान की बोनी
कृषि विभाग के अधिकारी डॉ. राजेश सिंह के मुताबिक, इस साल सीधी जिले में 1 लाख 20 हजार 700 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में धान की बोनी की गई है. उन्होंने बताया कि बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान से कुछ फसलों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि अभी भी फसल पकने की उम्मीद बनी हुई है, बारिश से प्रभावित किसानों की मांग है कि प्रशासन जल्द खेतों का सर्वे कराकर वास्तविक नुकसान का आकलन करे और नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराए. अब देखना होगा कि राजस्व विभाग का सर्वे कब पूरा होता है और प्रभावित किसानों को राहत कब तक मिल पाती है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: जनसुनवाई में दिए आवेदन पर दो महीने बाद भी कार्रवाई नहीं, राजभान तिवारी ने रीवा कलेक्टर पर उठाए सवाल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “Sidhi News: सीधी में अर्णव चक्रवात के बाद धान की फसल को नुकसान, 7 हजार हेक्टेयर से ज्यादा रकबे में खराबे का दावा”