MP News: विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर विवाद, बोले- मुसलमान भी अब हमसे पूछकर ईद मनाएंगे

MP News: विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर विवाद, बोले- मुसलमान भी अब हमसे पूछकर ईद मनाएंगे

MP News: विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर विवाद, बोले- मुसलमान भी अब हमसे पूछकर ईद मनाएंगे

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. स्वदेशी मेला-2026 के मंच से संबोधन के दौरान उन्होंने मुस्लिम समाज और ईद को लेकर टिप्पणी की. विधायक के बयान का वीडियो और उसके शब्दों को लेकर अब सियासी प्रतिक्रिया सामने आने लगी है.

बीजेपी नेता रामेश्वर शर्मा ने गरबा में मुस्लिम लड़कों की एंट्री को लेकर  दिया विवादित बयान, बढ़ा विवाद तो दी सफाई - India TV Hindi

24 अक्टूबर से आयोजित हो रहा स्वदेशी मेला

भोपाल में स्वदेशी जागरण मंच और स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन की ओर से स्वदेशी मेला-2026 का आयोजन किया जा रहा है. यह मेला 24 अक्टूबर से शुरू होकर 4 नवंबर तक चलेगा. इसी मेले के मंच से संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, “सूरज हमारा है और चांद हमारा है, मुसलमान भी अब हमसे पूछकर ईद मनाएंगे.”

भगवान शंकर और चंद्रमा का भी किया जिक्र

अपने संबोधन में रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि यदि भगवान शंकर धूनी रमाकर किसी गुफा में चले जाएं और वहां से चंद्रमा दिखाई न दे, तो ईद मनाना भी मुश्किल हो जाएगा. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में प्रतिक्रिया शुरू हो गई है.

मुस्लिम त्योहार कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ने जताई आपत्ति

विधायक के बयान पर मध्यप्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीशान रहमान उर्फ शानू ने कड़ा ऐतराज जताया है. उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को पत्र लिखकर इस बयान पर आपत्ति दर्ज कराई है.

धार्मिक स्वतंत्रता और संविधान का उठाया सवाल

जीशान रहमान ने कहा कि भोपाल में आयोजित स्वदेशी मेले के मंच से रामेश्वर शर्मा द्वारा कथित तौर पर कहा गया कि अब मुसलमान उनसे पूछकर ईद मनाएंगे. उनके मुताबिक, यह बयान केवल मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला नहीं है, बल्कि देश के संविधान और धार्मिक स्वतंत्रता की भावना से भी जुड़ा सवाल है.

यह भी पढ़ें : MP News: हरदीप सिंह पुरी के हलफनामे में संपत्ति का ब्योरा, पत्नी लक्ष्मी पुरी के नाम 10.66 करोड़ की चल संपत्ति

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें