Rewa News: रीवा में 350 अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ दो युवक गिरफ्तार, अधीहा ओवरब्रिज के नीचे पुलिस की कार्रवाई

Rewa News: रीवा में 350 अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ दो युवक गिरफ्तार, अधीहा ओवरब्रिज के नीचे पुलिस की कार्रवाई

Rewa News: रीवा में 350 अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ दो युवक गिरफ्तार, अधीहा ओवरब्रिज के नीचे पुलिस की कार्रवाई

Rewa News: रीवा जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मनगवां पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी अधीहा ओवरब्रिज के नीचे मोटरसाइकिल पर 350 अल्प्राजोलम टैबलेट लेकर खड़े थे. पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया. उनके कब्जे से टैबलेट के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है.

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि अधीहा ओवरब्रिज के नीचे दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर नशीली टैबलेट लेकर खड़े हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान काले रंग की प्लास्टिक पन्नी में रखी 350 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुईं.

मनगवां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अतुल पाण्डेय उर्फ बिन्नू (24), निवासी सर्रा और योगेश पाण्डेय (27), निवासी पूर्वा के रूप में हुई है. दोनों गांव मनगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं. पुलिस ने उनके कब्जे से मोटरसाइकिल भी जब्त की है.

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मनगवां थाने में अपराध क्रमांक 551/2026 दर्ज किया है. उनके विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 8, 21(बी), 22(बी) और ड्रग कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13 के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सराफा बाजार में पाइपलाइन टूटने से सड़क पर भरा पानी, 2 घंटे तक बहती रही सप्लाई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: रीवा में 350 अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ दो युवक गिरफ्तार, अधीहा ओवरब्रिज के नीचे पुलिस की कार्रवाई”

Leave a Comment

और पढ़ें