Sidhi News: सीधी में बड़ा सड़क हादसा: जंगल मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, पांच यात्री घायल

Sidhi News: सीधी में बड़ा सड़क हादसा: जंगल मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, पांच यात्री घायल

Sidhi News: सीधी में बड़ा सड़क हादसा: जंगल मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, पांच यात्री घायल

Sidhi News: सीधी जिले के मझौली जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खाम्ह के पास शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जंगल क्षेत्र से गुजरते समय चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ऑटो सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

ग्रामीणों ने तुरंत शुरू किया राहत कार्य

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता दी। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

मोड़ पर बिगड़ा संतुलन, पलट गया ऑटो

प्रत्यक्षदर्शी दिनेश लोनिया के अनुसार ऑटो तेज रफ्तार में था। जंगल मार्ग के एक मोड़ पर चालक वाहन का संतुलन नहीं बना सका, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला, दुर्घटना में शिव भूषण साकेत, रानी साकेत और प्रिंसी साकेत सहित कुल पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

मझौली थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना की कोई आधिकारिक सूचना थाने को नहीं मिली थी। मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम को घटनास्थल और अस्पताल भेजा गया है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में तेज रफ्तार कार का कहर: गाय की मौत, दो छात्र गंभीर घायल, मकान की दीवार तोड़कर घर में घुसी कार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Sidhi News: सीधी में बड़ा सड़क हादसा: जंगल मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, पांच यात्री घायल”

Leave a Comment

और पढ़ें