MP News: सतना नागौद राजपरिवार गोलीकांड: परसमनिया गढ़ी फायरिंग का दूसरा वीडियो वायरल

MP News: सतना नागौद राजपरिवार गोलीकांड: परसमनिया गढ़ी फायरिंग का दूसरा वीडियो वायरल

MP News: सतना नागौद राजपरिवार गोलीकांड: परसमनिया गढ़ी फायरिंग का दूसरा वीडियो वायरल

MP News: सतना के नागौद राजपरिवार से जुड़े परसमनिया गढ़ी गोलीकांड का एक और वीडियो सोमवार को सामने आने के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। वायरल फुटेज में मुख्य आरोपी सुनीता सिंह को हथियार के साथ फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है।

दो पत्नियां, गोलियों की आवाज और किले में अफरा-तफरी... सतना की राजघराना  फैमिली में बवाल की कहानी - two wives gunfire inside parsamaniya fort chaos  turmoil satna royal family story ...

फायरिंग के बाद मची अफरा-तफरी

वीडियो में गोली चलने के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। इसी दौरान योगिता सिंह दर्द से चीखती हुई नजर आती हैं, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा जाते हैं और घटनास्थल पर हड़कंप मच जाता है।

11 जून की घटना का मामला

यह घटना 11 जून की दोपहर परसमनिया गढ़ी में एक पारिवारिक विवाद के दौरान हुई थी। पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर सुनीता सिंह ने फायरिंग की थी। सुनीता, नागौद राजपरिवार से जुड़े रूपेन्द्र सिंह उर्फ बाबा राजा की वर्किंग पार्टनर बताई जाती हैं।

गंभीर रूप से घायल हुईं योगिता सिंह

फायरिंग में रूपेन्द्र सिंह की पत्नी योगिता सिंह के पेट में गोली लग गई थी। उन्हें पहले उचेहरा, फिर सतना और बाद में रीवा के विंध्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के बाद गोली निकाली गई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

आरोपी गिरफ्तार और हथियार जब्त

घटना के बाद पुलिस ने सुनीता सिंह को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उनके पास से 22 बोर की लाइसेंसी राइफल, 8 जिंदा कारतूस और 4 खाली खोखे बरामद किए थे, पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है, जबकि वायरल वीडियो ने केस को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के होटल में रेंजर विवाद: पत्नी ने पति को युवती के साथ पकड़ा, हंगामे के बाद मचा बवाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें