MP News: CM मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से की मुलाकात, UCC और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

MP News: CM मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से की मुलाकात, UCC और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

MP News: CM मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से की मुलाकात, UCC और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को राजधानी भोपाल स्थित लोकभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और प्रमुख नीतिगत पहलों की जानकारी राज्यपाल को दी।

UCC पर साझा की प्रगति रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में चल रही प्रक्रिया और प्राप्त सुझावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस विषय पर 9 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं, जो व्यापक जनभागीदारी और समर्थन को दर्शाते हैं। साथ ही आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।

रोजगार, निवेश और विकास पर मंथन

बैठक के दौरान औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन, एमएसएमई और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निवेश आकर्षित करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने संबंधी योजनाओं की जानकारी साझा की।

कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति, गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों, कृषि उत्पादों को मिले जीआई टैग से किसानों को होने वाले लाभ तथा सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार से भी अवगत कराया, जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में यूसीसी विधेयक प्रस्तुत करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए गठित समिति ने प्रदेशभर से सुझाव आमंत्रित किए थे, जिन्हें संकलित कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

यह भी पढ़ें : MP News: संतोष वर्मा के खिलाफ दायर जनहित याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- कानून अपना काम करेगा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें