MP News: मध्य प्रदेश में जल्द बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड, सभी वर्दीधारी भर्तियां होंगी एक ही मंच से
MP News: मध्य प्रदेश सरकार पुलिस और अन्य वर्दीधारी सेवाओं की भर्ती प्रक्रिया को अधिक तेज, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। गृह विभाग ने पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन की तैयारी लगभग पूरी कर ली है और इसके प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट के समक्ष मंजूरी के लिए रखा जा सकता है।

एक बोर्ड करेगा सभी वर्दीधारी भर्तियां
प्रस्ताव के अनुसार नया भर्ती बोर्ड केवल पुलिस कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर भर्ती तक सीमित नहीं रहेगा। इसके दायरे में फॉरेस्ट गार्ड, जेल विभाग, फायर सर्विस, परिवहन विभाग और विभिन्न सशस्त्र बलों की भर्तियां भी शामिल होंगी। इससे अलग-अलग विभागों की भर्ती प्रक्रिया एक ही मंच के माध्यम से संचालित की जा सकेगी।
95 पदों को मिली स्वीकृति
भर्ती बोर्ड के संचालन के लिए गृह विभाग ने 200 पदों की मांग की थी। हालांकि फिलहाल 95 पदों की स्वीकृति मिलने की जानकारी सामने आई है। अधिकारियों का मानना है कि बोर्ड के गठन के बाद भर्ती प्रक्रिया अधिक प्रभावी ढंग से संचालित हो सकेगी, सरकार का मानना है कि नए भर्ती बोर्ड के गठन से कर्मचारी चयन मंडल (ESB) पर परीक्षाओं का दबाव कम होगा। इससे भर्ती परीक्षाओं का आयोजन और परिणाम जारी करने की प्रक्रिया अधिक तेज और समयबद्ध हो सकेगी।
कैबिनेट मंजूरी का इंतजार
गृह विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रस्ताव के तकनीकी और कानूनी पहलुओं पर काम पूरा हो चुका है। अब केवल राज्य मंत्रिपरिषद की मंजूरी शेष है। संभावना है कि जुलाई में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है, देश के कुछ राज्यों में पहले से पुलिस भर्ती बोर्ड संचालित हैं। मध्य प्रदेश सरकार भी इसी मॉडल को अपनाकर भर्ती प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें : MP News: CM मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से की मुलाकात, UCC और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

