MP News : खंडवा में 200 एकड़ जंगल से हटाया गया अतिक्रमण, प्रशासन का बड़ा एक्शन

MP News: खंडवा में 200 एकड़ जंगल से हटाया गया अतिक्रमण , प्रशासन का बड़ा एक्शन

MP News : खंडवा में 200 एकड़ जंगल से हटाया गया अतिक्रमण, प्रशासन का बड़ा एक्शन

MP News : खंडवा के अम खुजरी वन क्षेत्र में प्रशासन ने बड़े स्तर पर करवाई करते हुए लगभाग 200 एकड़ वन भूमि को गैर-क़ानूनी कब्ज़े से मुक्त करा लिया. पुलिस, वन और राजस्व विभाग के करीब 600 अधिकारी कर्मचारी और 30 JCB के साथ अभियान चलाया गया. यह करवाई उस घटना के एक दिन बाद की गयी,जिसमे अतिक्रमण रोकने गयी वन विभाग की टीम पर हमला हुआ था और 8 वनकर्मी घायल हो गये है.

हमले के अगले दिन प्रशासन का सख्त एक्शन

खंडवा जिले के अम खुजरी जंगल में सोमवार को एंटी-ENCROACHMENT अभियान चलाया गया. सुबह से ही पुलिस वन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुँच गयी थी. करवाई के लिए लगभग 600 अधिकारी-कर्मचारी तैनात किये गए और 30 JCB को इस्तेमाल किया गया. यह अभियान उस घटना के तुरंत बाद चलाया गया,जिसमे एक दिन पहले वन विभाग की टीम पर कथित अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया था. हमले में 8 वनकर्मी घायल हो गए थे. घटना के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिक पुलिस बल तैनात किया और संयुक्त करवाई का फैसला लिया.करवाई के दौरान वन भूमि पर बने अस्थायी मकान, झोपड़ियाँ,बाद और अन्य गैर-क़ानूनी निर्माणों को JCB की मदद से हटाया गया.अधिकारीयों के मुताबिक जंगल, की ज़मीन पर लम्बे समय से कब्ज़ा की शिकायतें मिल रही थी.इससे वन संपदा और पर्यावरण को नुकसान पहुँच रहा था.इसी को देखते हुए वन,पुलिस और राजस्व विभाग ने मिलकर यह अभियान चलाया.

प्रशासन का सख्त संदेश

प्रशासन का कहना है की अभियान से पहले पूरी योजना तैयार की गयी थी,ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके.संभावित विरोध को देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा बल भी तैनात किया गया था.इस दौरान अधिकारी लगातार स्थिति पर नज़र बनाये रहे और कार्यवाही बिना किसी बड़ी रुकावट के पूरी हुई .अधिकारियों ने स्पष्ट किया है की वनभूमि पर किसी भी तरह का गैर-क़ानूनी कब्ज़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.हमले के मामले में आरोपियों की पहचान कर कानूनी करवाई भी जारी है.प्रशासन ने संकेत दिए है की जिले के अन्य वन क्षेत्रों में भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह के अभियान आगे भी चलाये जायेंगे,ताकि सरकारी और वन भूमि को सुरक्षित रखा जा सके.

यह भी पढ़े : MP News : इंदौर में निकली 108 रथों की यात्रा, सोने चांदी से बने रथ 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें