Rewa News: कथित गोमांस बरामदगी के बाद रीवा में तनाव, हिंदू संगठनों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Rewa News: कथित गोमांस बरामदगी के बाद रीवा में तनाव, हिंदू संगठनों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Rewa News: कथित गोमांस बरामदगी के बाद रीवा में तनाव, हिंदू संगठनों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Rewa News: रीवा जिले में कथित गोमांस बरामदगी के मामले के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। घटना के अगले दिन हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और जिले में सक्रिय गौ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, जानकारी के अनुसार, रविवार को लोही नहर के पास से दो युवतियों को एक बोरी में कथित गोमांस के साथ पकड़ा गया था। इस कार्रवाई के बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया और विभिन्न संगठनों में आक्रोश फैल गया।

संगठनों ने लगाया नेटवर्क सक्रिय होने का आरोप

हिंदू संगठनों का कहना है कि जिले में गौ तस्करी और गोवंश हत्या का नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय है। उनका आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है, सोमवार को बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं।

पुलिस का आश्वासन

पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने ज्ञापन लेते हुए मामले को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गोवंश हत्या और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, घटना के बाद शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें : MP News: लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के तहत वरिष्ठता सूची तैयार करने के निर्देश, विभागों में शुरू हुई प्रक्रिया

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें