MP News : MP सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला,65 DSP अधिकारियों के हुए तबादले
MP News :मध्यप्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य पुलिस सेवा के 65 DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है. इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस नेतृत्व में बदलाव के साथ नक्सल प्रभावित बलाघात में HAWK Force को मजबूत करने के लिए 18 अधिकारियों की तैनाती की गई है.
कई जिलों में पुलिस नेतृत्व में बदलाव
गृह विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश के तहत ग्वालियर,जबलपुर,उज्जैन और पीथमपुर के नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) बदले गए है. वहीँ भोपाल और इंदौर सहित अन्य जिलों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गयी है. सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना बताया गया है.
बालाघाट में Hawk force को मिली मजबूती
नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए hawk force में 18 DSP स्तर के अधिकारीयों को सहायक सेनानी के रूप में पदस्थ किया गया है.अलावा लांजी, बैहर और परसवाडा में नए SDOP की नियुक्ति की गयी है. सरकार का मानना है की इन बदलावों से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा भविष्य में भी ऐसे प्रशासनिक फेरबदल जारी रह सकते हैं.
यह भी पढ़े: MP News : जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह के बयानों से MP कांग्रेस में हलचल, PAC की बैठक कल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
