CG News: छत्तीसगढ़ में अवैध खनन पर सख्ती, कई जिलों में जब्ती और लाखों का जुर्माना
CG News: छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद प्रदेशभर में संयुक्त टीमों द्वारा लगातार जांच और छापेमारी की जा रही है, राजनांदगांव, बालोद, बलरामपुर और सरगुजा सहित कई जिलों में अवैध रेत, पत्थर, मिट्टी और गिट्टी के कारोबार पर शिकंजा कसा गया है. जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों को जब्त किया गया और संबंधित मामलों में जुर्माना भी लगाया गया.

राजनांदगांव में लाखों की वसूली
वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान राजनांदगांव जिले में अब तक 52 मामलों में कार्रवाई दर्ज की गई है. इनमें अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के प्रकरण शामिल हैं. इन मामलों में करीब 18.95 लाख रुपये का अर्थदंड वसूला गया है, बालोद जिले के कसही गांव में अवैध पत्थर उत्खनन के दौरान एक भारी मशीन जब्त की गई. वहीं बलरामपुर जिले में अवैध रेत परिवहन कर रहे एक टिपर को पकड़ा गया. इसके अलावा एक फ्लाई ऐश इकाई में बड़ी मात्रा में अवैध रेत भी जब्त की गई.
सरगुजा में निगरानी और सख्त हुई
सरगुजा जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए अभियान में जेसीबी, ट्रैक्टर और टिपर समेत छह वाहन जब्त किए गए हैं. यहां मिट्टी, मुरूम और रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, खनिज विभाग के अनुसार संशोधित नियमों के तहत अब शमन शुल्क और बाजार मूल्य के आधार पर वसूली की जा रही है. साथ ही अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान लागू किया गया है, ताकि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.
यह भी पढ़ें : CG News: रबी की खेती बनी कमाई का जरिया, गेहूं ने बढ़ाई किसान की आमदनी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
