CG News: सूर्य घर योजना का कमाल, सोलर रूफटॉप से साहू परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भर
CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के ग्राम गठुला में रहने वाले साहू परिवार ने सोलर ऊर्जा अपनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिलने के बाद परिवार का बिजली खर्च लगभग खत्म हो गया है.

होटल की बढ़ती बिजली खपत का मिला समाधान
गांव में टीकम होटल संचालित करने वाले अंकालु राम साहू और उनके पुत्र कुंदन साहू ने अपने घर की छत पर दो सोलर रूफटॉप प्लांट लगाए. दोनों प्लांट की क्षमता 3-3 किलोवाट है. पहले होटल और घरेलू उपयोग के कारण हर महीने करीब 4 से 5 हजार रुपये का बिजली बिल आता था, परिवार ने ऑनलाइन आवेदन के बाद अधिकृत एजेंसी से सोलर सिस्टम लगवाया. करीब 4 लाख रुपये की कुल लागत में केंद्र और राज्य सरकार से लगभग 2.16 लाख रुपये की सब्सिडी मिली, जिससे सोलर सिस्टम लगवाने का आर्थिक बोझ काफी कम हो गया.
अब बिजली बिल लगभग शून्य
सोलर रूफटॉप सिस्टम शुरू होने के बाद परिवार का बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है. नेट मीटरिंग व्यवस्था के जरिए अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजी जा रही है. इससे भविष्य में अतिरिक्त आय मिलने की संभावना भी बढ़ गई है, साहू परिवार का कहना है कि सोलर ऊर्जा अपनाने से न केवल मासिक खर्च में बड़ी बचत हुई है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिल रहा है. यह पहल दिखाती है कि सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर आम परिवार भी ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा सकते हैं.
यह भी पढ़ें : CG News: डीएमएफ निधि से विकास को मिली रफ्तार, नई सड़क ने आसान किया ग्रामीणों का सफर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
