CG News: बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा, गुणवत्ता सुधार और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर
CG News: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया. अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि दूरस्थ क्षेत्रों के स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक माहौल और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए.
पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश
बैठक में प्राथमिक स्तर पर गणित, हिंदी और अंग्रेजी की मजबूत नींव तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया. इसके लिए कैलेंडर आधारित पढ़ाई, विषयवार समय सारणी और नियमित रिवीजन टेस्ट लागू करने के निर्देश दिए गए. साथ ही कमजोर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की लगातार निगरानी करने को कहा गया, आधार बेस ऐप और वीएसके ऐप के माध्यम से शिक्षकों और कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा की गई. नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज नहीं करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. जिन स्कूलों में नेटवर्क की समस्या है, उनकी अलग सूची तैयार करने को भी कहा गया.
स्कूल पुनर्गठन और नई व्यवस्थाओं पर चर्चा
बैठक में बसाहट आधारित स्कूल व्यवस्था, बंद पड़े विद्यालयों को दोबारा शुरू करने और जरूरत वाले क्षेत्रों में नए स्कूल खोलने पर चर्चा हुई. साथ ही पोटा केबिनों में दूसरे जिलों के विद्यार्थियों को प्रवेश देने की व्यवस्था पर भी विचार किया गया, छात्रवृत्ति, गणवेश वितरण, पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, सरस्वती साइकिल योजना, मध्यान्ह भोजन और स्कूल भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई. अधिकारियों को सभी योजनाओं का समय पर और पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.
उत्कृष्ट विद्यालयों को मिलेगा नया स्वरूप
बैठक में स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालयों को पीएम श्री स्कूल मॉडल की तर्ज पर विकसित करने की योजना पर भी चर्चा हुई. जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए, समीक्षा बैठक से पहले शिक्षा मंत्री ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरित की. उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बस्तर संभाग के सभी जिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें : CG News: सूर्य घर योजना का कमाल, सोलर रूफटॉप से साहू परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
