CG News: चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन योगाभ्यास, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
CG News: रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन की शुरुआत योग के साथ हुई. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ योग और प्राणायाम किया. इस दौरान उन्होंने स्वस्थ शरीर, शांत मन और बेहतर निर्णय क्षमता के लिए योग को जीवन का अहम हिस्सा बनाने की अपील की, नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान, यानी आईआईएम के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विशेष योग सत्र आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रियों के साथ विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कर दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ की.

योग को बताया भारतीय विरासत
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है. नियमित योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को संतुलित बनाता है. साथ ही यह व्यक्ति को प्रकृति के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित करने की प्रेरणा भी देता है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रभावी शासन और सही निर्णय लेने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है. इसी सोच के तहत चिंतन शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत योग से की गई, ताकि राज्य के विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक ऊर्जा और एकाग्रता के साथ मंथन किया जा सके.

प्रदेशवासियों से की योग अपनाने की अपील
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि नियमित योग स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देता है और समाज में अनुशासन, सकारात्मक सोच तथा बेहतर जीवन मूल्यों को मजबूत करता है, योग सत्र में उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्रिपरिषद के कई सदस्य और आईआईएम रायपुर के अधिकारी मौजूद रहे. सभी ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और सकारात्मक कार्यसंस्कृति का संदेश दिया.
यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन, सहकार संकल्प दौड़ के साथ सहकारिता को मिलेगा नया बढ़ावा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
