CG News: रायपुर में राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन, सहकार संकल्प दौड़ के साथ सहकारिता को मिलेगा नया बढ़ावा
CG News: राजधानी रायपुर में 3 और 4 जुलाई को राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि सहकारिता मंत्री केदार कश्यप इसकी अध्यक्षता करेंगे. सम्मेलन में प्रदेशभर से सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि, किसान और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे, सम्मेलन का उद्देश्य सहकारिता आंदोलन को नई मजबूती देना, किसानों को सशक्त बनाना और सहकारी संस्थाओं की भूमिका को और प्रभावी बनाना है. कार्यक्रम के माध्यम से “सहकार से समृद्धि” का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.

सहकार संकल्प दौड़ से होगा आगाज
सहकारिता सप्ताह के तहत 3 जुलाई की सुबह रायपुर के मरीन ड्राइव तेलीबांधा में सहकार संकल्प दौड़ का आयोजन किया जाएगा. इस दौड़ का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और सहकारिता के महत्व का संदेश समाज तक पहुंचाना है, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मंडपम ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में सहकारी नीतियों, कृषि विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सहकारी संस्थाओं की भूमिका पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा. विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ अपने सुझाव भी साझा करेंगे.
कई प्रमुख संस्थाओं की रहेगी भागीदारी
कार्यक्रम में अपेक्स बैंक, राज्य सहकारी संघ, मार्कफेड, लघु वनोपज संघ, हाथकरघा संघ, अन्त्यावसायी निगम सहित कई सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल होंगे. इससे सहकारिता क्षेत्र में बेहतर समन्वय और नई संभावनाओं पर चर्चा का अवसर मिलेगा, सहकारिता विभाग का मानना है कि इस सम्मेलन से किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिलेगी. साथ ही सहकारी संस्थाओं की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाकर कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन पर जोर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
