CG News: बिहान योजना से बदली तैलासो की जिंदगी, पशु सखी बनकर बनीं आत्मनिर्भर

CG News: बिहान योजना से बदली तैलासो की जिंदगी, पशु सखी बनकर बनीं आत्मनिर्भर

CG News: बिहान योजना से बदली तैलासो की जिंदगी, पशु सखी बनकर बनीं आत्मनिर्भर

CG News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की तैलासो राजवाड़े ने बिहान योजना से जुड़कर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है. पशु सखी के रूप में काम करते हुए वे ग्रामीण पशुपालकों को पशुओं की देखभाल, टीकाकरण और स्वास्थ्य संबंधी सलाह दे रही हैं. इस काम से उन्हें गांव में नई पहचान और सम्मान भी मिला है, तैलासो राजवाड़े बताती हैं कि पशु सखी के रूप में काम करने से उन्हें हर महीने करीब 10 से 15 हजार रुपये की आय हो रही है. पहले परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, लेकिन अब नियमित आमदनी से घर का खर्च और अन्य जरूरी जरूरतें आसानी से पूरी हो रही हैं.

बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े,  हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय… – CG live

बच्चों की पढ़ाई को मिला सहारा

तैलासो के तीन बच्चे अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे हैं. पहले शिक्षा का खर्च उठाना चुनौती था, लेकिन अब नियमित आय मिलने से बच्चों की पढ़ाई बिना किसी रुकावट के जारी है. परिवार की आर्थिक चिंता भी पहले की तुलना में काफी कम हो गई है, योजना से मिले सहयोग के बाद उन्होंने अपने खेत में बोर करवाया और धान की खेती शुरू की. अब वे सब्जी उत्पादन कर अतिरिक्त आय अर्जित करने की तैयारी कर रही हैं. उनका लक्ष्य खेती और पशुपालन, दोनों के जरिए परिवार की आमदनी को और बढ़ाना है.

महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा

तैलासो का मानना है कि बिहान योजना ने उन्हें केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सम्मान भी दिया है. आज वे अपने पैरों पर खड़ी हैं और गांव की दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं, ग्रामीण महिलाओं को रोजगार, कौशल और आय के अवसर उपलब्ध कराने वाली ऐसी पहलें गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बना रही हैं. स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ने से परिवारों की आय में सुधार हो रहा है और महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: वीबी-जीरामजी योजना से दिव्यांगों को मिला रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया रास्ता

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें