CG News: रायपुर में पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को संगीतमय श्रद्धांजलि, लोक कलाकार देंगे भावपूर्ण नमन
CG News: छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई की स्मृति में 8 जुलाई को रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय परिसर स्थित मुक्ताकाशी मंच पर संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. संस्कृति विभाग के इस आयोजन में प्रदेश के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

मुख्यमंत्री सहित कई अतिथि होंगे शामिल
दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, अन्य मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, पद्म सम्मान प्राप्त कलाकार, साहित्यकार और बड़ी संख्या में कला प्रेमियों की उपस्थिति रहेगी, श्रद्धांजलि समारोह में पंडवानी, लोकगायन, पारंपरिक गीत-संगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी. कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से डॉ. तीजन बाई के कला जीवन, व्यक्तित्व और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा को याद करेंगे.
पंडवानी को दिलाई वैश्विक पहचान
डॉ. तीजन बाई ने पांच दशक से अधिक लंबे कला जीवन में पंडवानी को गांव की चौपाल से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाया. अपनी अनूठी प्रस्तुति शैली, प्रभावशाली अभिनय और दमदार गायन से उन्होंने इस लोककला को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई. उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार सहित अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया गया था, 5 जुलाई 2026 को उनके निधन के बाद कला जगत ने एक महान लोक कलाकार को खो दिया. संस्कृति विभाग का यह आयोजन उनके योगदान को सम्मान देने और नई पीढ़ी तक उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें : CG News: राज्यपाल रमेन डेका ने बस्तर के स्वामी आत्मानंद स्कूल को दिए 10 कंप्यूटर, डिजिटल शिक्षा को मिलेगी नई रफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
