MP News: मध्य प्रदेश में सरकारी बस सेवा को मिलेगी नई रफ्तार, 40 इंटरसिटी रूट तय

MP News: मध्य प्रदेश में सरकारी बस सेवा को मिलेगी नई रफ्तार, 40 इंटरसिटी रूट तय

MP News: मध्य प्रदेश में सरकारी बस सेवा को मिलेगी नई रफ्तार, 40 इंटरसिटी रूट तय

MP News: मध्य प्रदेश में सरकारी बस सेवा को फिर से मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. परिवहन विभाग ने राज्य सड़क परिवहन योजना के तहत 40 प्रमुख इंटरसिटी बस रूट अधिसूचित किए हैं. इन रूटों पर आधुनिक सुविधाओं से लैस सरकारी बसों का संचालन किया जाएगा. फिलहाल योजना पर 30 दिन तक आम जनता से सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं.

ई-टिकट और लाइव ट्रैकिंग की सुविधा

नई बस सेवा में यात्रियों को इलेक्ट्रॉनिक टिकट की सुविधा मिलेगी. सभी बसों में आधुनिक ट्रैकिंग डिवाइस लगाए जाएंगे, जो हर 10 सेकेंड में बस की लोकेशन अपडेट करेंगे. यात्री वेबसाइट के माध्यम से बस की लाइव लोकेशन देख सकेंगे. जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा.

PPP मॉडल पर होगा संचालन

परिवहन विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश यात्री बस परिवहन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के माध्यम से अधिसूचित रूटों पर बसें चलाई जाएंगी. राज्य परिवहन उपक्रम के नाम से परमिट जारी किए जाएंगे और सार्वजनिक-निजी भागीदारी, यानी PPP मॉडल के तहत निजी बस संचालकों के साथ अनुबंध किया जाएगा, योजना के तहत इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, छिंदवाड़ा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, रतलाम, धार, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर, देवास, सीहोर और नरसिंहपुर सहित प्रदेश के कई प्रमुख शहरों और जिलों को जोड़ने वाले 40 इंटरसिटी रूट शामिल किए गए हैं.

दो श्रेणियों में चलेंगी बसें

योजना के अनुसार सामान्य मार्गों पर 23 से 34 सीट क्षमता वाली मिडी बसें संचालित की जाएंगी, जिन्हें साधारण, सेमी डीलक्स और डीलक्स श्रेणी में रखा जाएगा. वहीं, इंटरसिटी मार्गों पर 35 से 70 सीट क्षमता वाली स्टैंडर्ड बसें चलेंगी, जिनमें एसी डीलक्स, एसी लग्जरी और एसी सुपर लग्जरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

योजना लागू होने के बाद शुरू होगा संचालन

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियों और सुझावों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद योजना लागू की जाएगी. अधिसूचना प्रभावी होने के सात दिन के भीतर इन निर्धारित रूटों पर सरकारी बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें : MP News: सरदार सरोवर समझौते पर कांग्रेस ने मोहन सरकार को घेरा, जीतू पटवारी ने 7,669 करोड़ रुपये के दावे पर उठाए सवाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें