MP News: लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त का इंतजार, जानिए कब आ सकती है राशि और कैसे चेक करें अपना नाम

MP News: लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त का इंतजार, जानिए कब आ सकती है राशि और कैसे चेक करें अपना नाम

MP News: लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त का इंतजार, जानिए कब आ सकती है राशि और कैसे चेक करें अपना नाम

MP News: मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त का इंतजार प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं को है. योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. पिछली, यानी 37वीं किस्त 14 जून को जारी की गई थी. अब लाभार्थियों की नजर जुलाई की अगली किस्त पर टिकी है.

लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त कब आएगी? महिलाएं जान लें नया अपडेट

कब आ सकती है 38वीं किस्त

लाडली बहना योजना की किस्त सामान्य तौर पर हर महीने 1 से 15 तारीख के बीच जारी की जाती है. इसी आधार पर माना जा रहा है कि जुलाई की 38वीं किस्त भी 15 जुलाई तक लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा सकती है. हालांकि, राज्य सरकार की ओर से अभी तक किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है.

ऐसे चेक करें लाभार्थी सूची में अपना नाम

अगर आप जानना चाहते हैं कि अगली किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं, तो सबसे पहले लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां ‘अंतिम सूची’ या ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद आवेदन क्रमांक या समग्र सदस्य आईडी दर्ज करें, कैप्चा भरें और ओटीपी सत्यापित करें. इसके बाद आपके क्षेत्र की लाभार्थी सूची और भुगतान की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी. यदि सूची में आपका नाम है, तो आप अगली किस्त के लिए पात्र हैं.

लाभार्थियों के लिए जरूरी सलाह

राज्य सरकार ने योजना से जुड़ी महिलाओं को सलाह दी है कि वे समय-समय पर अपनी पात्रता, बैंक खाते की स्थिति और भुगतान की जानकारी ऑनलाइन जांचती रहें. यदि बैंक खाते, आधार लिंकिंग या दस्तावेजों से जुड़ी कोई तकनीकी समस्या हो, तो उसे समय रहते ठीक करा लें, ताकि किस्त मिलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें : MP News: नियमों का पालन नहीं करने वाले 70 मेडिकल कॉलेजों को नोटिस, मध्य प्रदेश के 5 कॉलेज भी शामिल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें