MP News: 15 मिलियन फॉलोअर्स वाले ट्रैफिक कॉन्स्टेबल विवेकानंद तिवारी का यू-टर्न, बोले- बहाल किया तो फिर करूंगा नौकरी
MP News: देशभर में ट्रैफिक जागरूकता वीडियो से पहचान बनाने वाले निलंबित ट्रैफिक हेड कांस्टेबल विवेकानंद तिवारी ने अपने पहले दिए गए इस्तीफे वाले रुख से यू-टर्न ले लिया है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि यदि पुलिस विभाग उनका निलंबन समाप्त करता है, तो वे दोबारा नौकरी करने के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने भविष्य में वर्दी पहनकर सोशल मीडिया वीडियो नहीं बनाने की बात भी कही।

एसपी के तबादले के बाद बदला रुख
विवेकानंद तिवारी का यह बयान तत्कालीन एसपी रामजी श्रीवास्तव के तबादले के बाद सामने आया है। उन्होंने कहा कि यदि विभाग उन्हें बहाल करता है, तो वे पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं देंगे।

4 जून को हुए थे निलंबित
4 जून को तत्कालीन एसपी रामजी श्रीवास्तव ने मेडिकल अवकाश और विभागीय प्रक्रिया से जुड़े मामले में विवेकानंद तिवारी को निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही सोशल मीडिया के व्यावसायिक उपयोग से अतिरिक्त आय अर्जित करने के आरोपों को लेकर उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई थी, जो अभी जारी है।
10 जून को दिया था इस्तीफा
निलंबन के बाद विवेकानंद तिवारी ने 10 जून को पुलिस विभाग से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि तत्कालीन एसपी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया और विभागीय जांच पूरी होने तक उसे निरस्त कर दिया। इसी कारण वे फिलहाल कानूनी रूप से निलंबित हैं और अभी तक ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे है, विवेकानंद तिवारी ने स्पष्ट किया कि यदि वे दोबारा नौकरी पर लौटते हैं तो पुलिस वर्दी में सोशल मीडिया वीडियो नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता का अभियान जारी रहेगा, लेकिन अब वे केवल ड्यूटी खत्म होने के बाद सिविल ड्रेस में ही वीडियो तैयार करेंगे।
15 मिलियन फॉलोअर्स वाले पुलिसकर्मी
सोशल मीडिया पर विवेकानंद तिवारी के करीब 1.5 करोड़ (15 मिलियन) फॉलोअर्स हैं। ट्रैफिक जागरूकता से जुड़े उनके वीडियो देशभर में काफी लोकप्रिय रहे हैं। अब नौकरी में वापसी की उनकी इच्छा और बदले हुए रुख को लेकर पुलिस महकमे और आम लोगों के बीच नई चर्चा शुरू हो गई है, फिलहाल विवेकानंद तिवारी के खिलाफ विभागीय जांच जारी है। ऐसे में उनकी बहाली या आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट और विभाग के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगी।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में हाईवे पर बिखरी संदिग्ध कफ सिरप की शीशियां, कांग्रेस ने उठाए सवाल, पुलिस ने शुरू की जांच
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
