Rewa News: ननद-भाभी के विवाद के बाद महिला ने काटी कलाई की नस, अस्पताल में भर्ती
Rewa News: रीवा के जेपी क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपने हाथ की कलाई की नस काट ली. गंभीर हालत में परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
ननद से विवाद के बाद बढ़ा तनाव
जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान निधि अग्निहोत्री के रूप में हुई है. वह अपने पति योगेंद्र अग्निहोत्री के साथ जेपी क्षेत्र में रहती हैं, जहां उनके पति नौकरी करते हैं. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर महिला का अपनी ननद से विवाद हो गया था, जिसके बाद घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया.
मोबाइल टूटने पर हुई कहासुनी
बताया गया कि विवाद के दौरान महिला ने अपना मोबाइल भी तोड़ दिया. इसके बाद पति ने मोबाइल तोड़ने को लेकर नाराजगी जताई और डांट लगाई. इसी बात से आहत होकर महिला ने घर में मौजूद किसी धारदार वस्तु से अपनी कलाई की नस काट ली, घटना के तुरंत बाद परिजनों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पारिवारिक विवाद सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : Rewa News: श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










