Sidhi News: भारत गैस एजेंसी के बाहर जेबकतरों का आतंक, कई लोगों की नकदी चोरी, संदिग्ध फरार
Sidhi News: सीधी शहर स्थित भारत गैस एजेंसी के बाहर शुक्रवार सुबह गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों के साथ जेबकटी की घटना सामने आई. सिलेंडर लेने के लिए लगी लंबी कतार के बीच कई लोगों की जेब से हजारों रुपए गायब हो गए. घटना के बाद एजेंसी परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

कई लोगों ने की नकदी चोरी की शिकायत
पीड़ित रामेन्द्र पनिका ने बताया कि उनकी जेब से करीब 3 हजार रुपए चोरी हो गए. उनके अलावा लाइन में खड़े अन्य लोगों ने भी अपनी नकदी गायब होने की शिकायत की. लगातार शिकायतें मिलने के बाद वहां मौजूद लोगों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया.
तलाशी में मिली हजारों रुपए की नकदी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 8 हजार रुपए बरामद हुए. लोगों का कहना था कि अलग-अलग सीरियल नंबर वाले नोट मिलने से संदेह और गहरा गया. इसके बाद भीड़ ने युवक की पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी गई.
पुलिस पहुंचने से पहले भाग निकला संदिग्ध
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही संदिग्ध युवक वहां से फरार हो चुका था. इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू कर दी, कोतवाली थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी, लेकिन संदिग्ध फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. उन्होंने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने पैसे और सामान की सुरक्षा रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की.
यह भी पढ़ें : Rewa News: ननद-भाभी के विवाद के बाद महिला ने काटी कलाई की नस, अस्पताल में भर्ती
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










