Sidhi News: सीधी के आदिवासी बस्ती में जलभराव से बढ़ी परेशानी, घुटनों तक पानी पार कर स्कूल पहुंचे छात्र

Sidhi News: सीधी के आदिवासी बस्ती में जलभराव से बढ़ी परेशानी, घुटनों तक पानी पार कर स्कूल पहुंचे छात्र

Sidhi News: सीधी के आदिवासी बस्ती में जलभराव से बढ़ी परेशानी, घुटनों तक पानी पार कर स्कूल पहुंचे छात्र

Sidhi News: सीधी जिले के सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी की आदिवासी बस्ती में लगातार बारिश के बाद जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है. बस्ती तक जाने वाले करीब आधा किलोमीटर लंबे रास्ते पर पानी भर जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है.

घुटनों तक पानी पार कर स्कूल पहुंचे बच्चे

ग्रामीणों के अनुसार, लगातार दो दिनों की बारिश के बाद रास्ते में भरा पानी शुक्रवार तक नहीं निकला. पिछले दो दिनों तक स्कूल नहीं जा सके बच्चे शुक्रवार को घुटनों तक पानी पार कर विद्यालय पहुंचने के लिए मजबूर हुए. जलभराव के कारण रोजमर्रा की आवाजाही भी प्रभावित हो गई है.

पीने के पानी की भी बढ़ी समस्या

गांव के निवासी पुष्पेंद्र साकेत ने बताया कि जलभराव के चलते हैंडपंप तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है. हैंडपंप के आसपास पानी और कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को पीने का पानी लाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

वर्षों से सड़क और नाली की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती में लगभग 80 लोग निवास करते हैं और वे लंबे समय से पक्की सड़क तथा नाली निर्माण की मांग कर रहे हैं. उनका आरोप है कि हर वर्ष बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया. कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिला है.

प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा

ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर सिहावल एसडीएम से शिकायत की है. वहीं एसडीएम राकेश शुक्ला का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: भारत गैस एजेंसी के बाहर जेबकतरों का आतंक, कई लोगों की नकदी चोरी, संदिग्ध फरार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें