MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 10.54 लाख किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे ₹1460.25 करोड़

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 10.54 लाख किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे ₹1460.25 करोड़

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 10.54 लाख किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे ₹1460.25 करोड़

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल जिले के जगदीशपुर से राज्य के 10.54 लाख किसानों को बड़ी सौगात देंगे. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 1,460.25 करोड़ रुपये की बीमा दावा राशि किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट ट्रांसफर की जाएगी.

मध्य प्रदेश के किसानों के खातों में आए 337 करोड़ रुपये, सीएम मोहन यादव ने ट्रांसफर किया बोनस - Madhya Pradesh CM Mohan Yadav transfers Rs 337 crores bonus into farmers accounts swm -

कैबिनेट बैठक से पहले होगा कार्यक्रम

जगदीशपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री किसानों के खातों में राशि जारी करेंगे. इसके बाद मोहन कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक भी यहीं आयोजित होगी, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है.

योजना से करोड़ों किसानों को मिला लाभ

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत शुरुआत से लेकर वर्ष 2024-25 तक प्रभावित किसानों को 30,942.34 करोड़ रुपये से अधिक की बीमा दावा राशि का भुगतान किया जा चुका है. योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से फसल नुकसान होने पर किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है.

समय पर कराएं फसल बीमा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से अपील की है कि संभावित मौसमीय चुनौतियों को देखते हुए अधिसूचित फसलों का बीमा अंतिम तिथि से पहले जरूर कराएं. इससे फसल खराब होने की स्थिति में उन्हें वित्तीय सहायता का लाभ मिल सकेगा.

घर बैठे ऐसे करें आवेदन

किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की वेबसाइट या क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के जरिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए लॉगिन करें, अपनी जानकारी सत्यापित करें, फसल और खेत का विवरण भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और प्रीमियम का भुगतान करें. आवेदन पूरा होने के बाद पॉलिसी और रसीद भी ऑनलाइन डाउनलोड की जा सकती है. किसी भी सहायता के लिए किसान हेल्पलाइन नंबर 14447 पर संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : MP News: उज्जैन में 17 अगस्त को बनेगा दुर्लभ संयोग, महाकाल की तीसरी सवारी और नागपंचमी एक साथ

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें