MP News: मोहन सरकार का बड़ा फैसला, 73 स्वास्थ्य केंद्र होंगे अपग्रेड, 2,231 पदों पर होगी भर्ती

MP News: मोहन सरकार का बड़ा फैसला, 73 स्वास्थ्य केंद्र होंगे अपग्रेड, 2,231 पदों पर होगी भर्ती

MP News: मोहन सरकार का बड़ा फैसला, 73 स्वास्थ्य केंद्र होंगे अपग्रेड, 2,231 पदों पर होगी भर्ती

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल जिले के ऐतिहासिक नगर जगदीशपुर में आयोजित डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने 771.13 करोड़ रुपये की लागत से 73 स्वास्थ्य संस्थानों को अपग्रेड करने की मंजूरी दी है. इस योजना के तहत अस्पतालों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, नए भवन बनाए जाएंगे और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत किया जाएगा.

मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मध्य प्रदेश के संविदा कर्मी होंगे नियमित, मिलेगी ढेरों फैसिलिटी

2,231 पदों पर होगी भर्ती

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने 1,600 नियमित, 71 संविदा और 560 आउटसोर्स पदों के सृजन को भी मंजूरी दी है. इन भर्तियों के जरिए अस्पतालों में आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है.

अस्पतालों में बढ़ेंगी सुविधाएं

सरकार की योजना के तहत 29 उप स्वास्थ्य केंद्रों को 6 बिस्तर वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बदला जाएगा. इसके अलावा 19 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को 30 बिस्तर वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अपग्रेड किया जाएगा. वहीं 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को 50 बिस्तर वाले सिविल अस्पताल और 7 अस्पतालों को 100 बिस्तर वाले सिविल अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा.

किसानों को मिली बीमा राशि

कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के 10.54 लाख किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 1,460.25 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की. यह राशि वर्ष 2025 की खरीफ फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए दी गई है. सरकार ने कहा कि किसानों को प्राकृतिक आपदा की स्थिति में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता है.

बारिश की स्थिति पर भी हुई समीक्षा

बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मानसून की स्थिति की समीक्षा भी की. उन्होंने बताया कि कुछ जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है, जबकि कुछ क्षेत्रों में औसत से अधिक बारिश हुई है. अधिकारियों को मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक में कई मंत्री शामिल नहीं हो सके. इनमें राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल सहित कई कैबिनेट मंत्री अनुपस्थित रहे. हालांकि, सरकार की ओर से उनकी अनुपस्थिति को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है. बैठक में स्वास्थ्य, कृषि और विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए.

यह भी पढ़ें : MP News: नाना पटवारी से जुड़े मामले की जांच तेज, पार्टनर से लंबी पूछताछ, दस्तावेज खंगाल रही पुलिस

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें