Rewa News: बैकुंठपुर में तेज बारिश से जलभराव, कई दुकानों में घुसा पानी, नगर परिषद की व्यवस्था पर उठे सवाल

Rewa News: बैकुंठपुर में तेज बारिश से जलभराव, कई दुकानों में घुसा पानी, नगर परिषद की व्यवस्था पर उठे सवाल

Rewa News: बैकुंठपुर में तेज बारिश से जलभराव, कई दुकानों में घुसा पानी, नगर परिषद की व्यवस्था पर उठे सवाल

Rewa News: रीवा जिले के बैकुंठपुर नगर में सोमवार सुबह हुई करीब एक घंटे की तेज बारिश ने नगर परिषद की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए. थोड़ी देर की बारिश में ही कई वार्डों में जलभराव हो गया. सबसे अधिक असर वार्ड क्रमांक-10 में देखने को मिला, जहां केपी तिहारी के पास स्थित करीब एक दर्जन दुकानों में बारिश का पानी घुस गया.

दुकानदारों को उठाना पड़ा नुकसान

जलभराव के कारण ज्वेलर्स, बर्तन, जनरल स्टोर और रेडीमेड कपड़ों की दुकानों में पानी भर गया. दुकानदारों ने सामान को सुरक्षित रखने के लिए काफी मशक्कत की. बारिश रुकने के बाद भी कई स्थानों पर पानी जमा रहा, जिससे लोगों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई.

जाम नालियों को बताया वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में जलभराव की समस्या हर वर्ष सामने आती है. उनका आरोप है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और उनमें कचरा जमा रहने से बारिश का पानी समय पर नहीं निकल पाता. नतीजतन पानी सड़कों से होकर दुकानों और घरों तक पहुंच जाता है.

हर साल दोहराई जाती है समस्या

स्थानीय निवासी केपी तिहारी ने बताया कि लगभग एक घंटे की बारिश में ही दुकानों के अंदर पानी भर गया. उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद से शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है, एक अन्य स्थानीय निवासी राजेश गुप्ता ने बताया कि वार्ड की कई नालियां लंबे समय से जाम हैं. बारिश के दौरान पानी की निकासी नहीं होने से सड़क पर जलभराव हो जाता है और वही पानी घरों व दुकानों में प्रवेश कर जाता है. उनका कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो आगे स्थिति और गंभीर हो सकती है.

नगर परिषद ने दिया कार्रवाई का भरोसा

नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि भारी बारिश के कारण कुछ स्थानों पर अस्थायी जलभराव की स्थिति बनी है. जहां भी नालियों में रुकावट की जानकारी मिली है, वहां सफाई दल भेजकर अवरोध हटाने का काम कराया जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार, बारिश के पूरे मौसम में जल निकासी व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार सफाई अभियान चलाया जाएगा.

यह भी पढ़ें : Rewa News: शासकीय स्कूलों की 450 बंडल किताबें गायब, 35 लाख से ज्यादा के फर्जीवाड़े की जांच शुरू

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें