CG News: महतारी वंदन योजना से ज्ञानवती बैगा का कारोबार बढ़ा, नियमित सहायता बनी आत्मनिर्भरता का आधार
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. हर महीने मिलने वाली वित्तीय सहायता से कई महिलाएं अपने छोटे-छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ा रही हैं. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के तवाडबरा गांव की रहने वाली ज्ञानवती बैगा भी इस योजना से लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की राह पर आगे बढ़ रही हैं.
नारियल की दुकान को मिली मजबूती
ज्ञानवती बैगा अमलेश्वर महादेव मंदिर के सामने नारियल की दुकान संचालित करती हैं. पहले सीमित पूंजी के कारण दुकान चलाने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. लेकिन योजना के तहत मिलने वाली नियमित सहायता राशि से अब वे समय पर दुकान के लिए आवश्यक सामान खरीद पा रही हैं. इससे उनके कारोबार में स्थिरता आई है और आय बढ़ने लगी है, ज्ञानवती बैगा ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त प्राप्त हो चुकी है. इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने व्यवसाय में किया, जिससे दुकान की जरूरतों को पूरा करना आसान हो गया. नियमित आर्थिक सहयोग मिलने से अब उन्हें पूंजी की कमी की चिंता कम रहती है और कारोबार को आगे बढ़ाने का आत्मविश्वास भी बढ़ा है.
परिवार की आर्थिक स्थिति में आया सुधार
योजना से मिलने वाली सहायता का लाभ केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं रहा. ज्ञानवती बैगा के अनुसार, इससे परिवार के दैनिक खर्चों को संभालने में भी मदद मिली है. अतिरिक्त आय के कारण घर की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हुई है और भविष्य को लेकर उनका भरोसा भी मजबूत हुआ है, महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी दे रही है. छोटे कारोबारों को बढ़ावा मिलने से महिलाएं परिवार की आय में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं. ज्ञानवती बैगा जैसी कई महिलाओं की सफलता यह दर्शाती है कि नियमित आर्थिक सहयोग उनके जीवन और आजीविका में सकारात्मक बदलाव ला रहा है.
यह भी पढ़ें : CG News: बलौदाबाजार के 11 सरकारी स्कूलों में बनेंगे नए अतिरिक्त कक्ष, 3 करोड़ रुपये की मंजूरी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
