CG News: शाला प्रवेशोत्सव में मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान, दुर्ग जिले को शिक्षा और खेल क्षेत्र की 4 नई सौगातें

CG News: शाला प्रवेशोत्सव में मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान, दुर्ग जिले को शिक्षा और खेल क्षेत्र की 4 नई सौगातें

CG News: शाला प्रवेशोत्सव में मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान, दुर्ग जिले को शिक्षा और खेल क्षेत्र की 4 नई सौगातें

CG News: छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव के साथ हुई. दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जामगांव (एम) में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और बड़े लक्ष्य तय करने का संदेश दिया.

जब सीएम साय ने स्कूली बच्चों के साथ किया भोजन:नवप्रवेशी छात्रों को तिलक लगाकर कराया मुंह मीठा, की ये घोषणा - Cm Vishnudeo Sai Shared A Meal With School Children In Patan

विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सहायता

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कक्षा पहली, छठवीं और नवमी के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, स्कूल बैग और गणवेश वितरित किए. वहीं नवमी कक्षा की छात्राओं को साइकिल देकर उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया. राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले में शिक्षा और खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए चार अहम घोषणाएं कीं. इनमें आधुनिक कम्पोजिट शिक्षा कार्यालय भवन का निर्माण, सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम की स्थापना, फुटबॉल मैदान के साथ एथलेटिक्स ट्रैक का विकास और नीट व जेईई की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए 100-100 सीट क्षमता वाले छात्र एवं छात्रा छात्रावास का निर्माण शामिल है.

जब सीएम साय ने स्कूली बच्चों के साथ किया भोजन:नवप्रवेशी छात्रों को तिलक लगाकर कराया मुंह मीठा, की ये घोषणा - Cm Vishnudeo Sai Shared A Meal With School Children In Patan

आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को नई तकनीक और आधुनिक संसाधनों से जोड़ा जा रहा है. स्कूलों में स्मार्ट क्लास, समय पर निःशुल्क पुस्तक और गणवेश वितरण, अतिरिक्त पौष्टिक आहार, पालक-शिक्षक बैठक और अन्य नवाचारों के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि युक्तियुक्तकरण के बाद प्रदेश का कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं है.

Chhattisgarh School Praveshotsav 2026: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव; दुर्ग जिले को मिलीं 4 बड़ी सौगातें - bolbharat24.com

विज्ञान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यालय की खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन किया और विद्यार्थियों द्वारा तैयार विज्ञान मॉडलों की सराहना की. उन्होंने वैज्ञानिक सोच को विकसित भारत की मजबूत नींव बताया. इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया. मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों के साथ न्योता भोज में शामिल होकर उनसे संवाद भी किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढ़ें : CG News: महतारी वंदन योजना से ज्ञानवती बैगा का कारोबार बढ़ा, नियमित सहायता बनी आत्मनिर्भरता का आधार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें