CG News: मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों के साथ की समीक्षा बैठक, योजनाओं की प्रगति और प्रशासनिक कार्यों को लेकर दिए अहम निर्देश

CG News: मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों के साथ की समीक्षा बैठक, योजनाओं की प्रगति और प्रशासनिक कार्यों को लेकर दिए अहम निर्देश

CG News: मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों के साथ की समीक्षा बैठक, योजनाओं की प्रगति और प्रशासनिक कार्यों को लेकर दिए अहम निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने महानदी भवन मंत्रालय में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई. मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए.

छत्तीसगढ़ में पीएमजीएसवाय की समीक्षा बैठक:मुख्य सचिव विकासशील ने दिए नई बसाहटों को सड़कों से जोड़ने के निर्देश - Pmgsy Review Meeting In Chhattisgarh: Cs ...

सेवानिवृत्ति से दो वर्ष पहले शुरू होगी तैयारी

मुख्य सचिव ने कहा कि शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति संबंधी मामलों का समय पर निराकरण होना चाहिए. उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों के रिटायर होने से कम से कम दो वर्ष पहले पेंशन, सेवा अभिलेख और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए. इसके लिए प्रत्येक विभाग को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अद्यतन सूची तैयार रखने को कहा गया.

शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा, मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों की ली बैठक, दिए जरूरी निर्देश - Lalluram

डिजिटल सेवाओं के विस्तार पर जोर

बैठक में ई-ऑफिस, आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली, लोक सेवा गारंटी, सूचना का अधिकार, सेवा सेतु, ई-गजट और अन्य ऑनलाइन सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. मुख्य सचिव ने कहा कि अधिक से अधिक सरकारी सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाए, ताकि नागरिकों को सुविधाएं सरल, तेज और पारदर्शी तरीके से मिल सकें, मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं की नियमित समीक्षा करने और जमीनी स्तर पर उनके प्रभाव का आकलन करने के निर्देश दिए. बैठक में सुघ्घर छत्तीसगढ़, नियद नेल्लानार योजना, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति, पीएम सूर्य घर योजना और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई.

अधिकारियों के प्रशिक्षण पर विशेष फोकस

बैठक में आई-गॉट पोर्टल के माध्यम से संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई. मुख्य सचिव ने कहा कि विभागों की आवश्यकता के अनुरूप अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता और कार्यकुशलता में सुधार हो सके, समीक्षा बैठक में वन, गृह, आदिम जाति विकास, महिला एवं बाल विकास, लोक निर्माण, ऊर्जा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, राजस्व, परिवहन सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. मुख्य सचिव ने सभी विभागों को बेहतर प्रशासन, समयबद्ध कार्य निष्पादन और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें : CG News: डिजिटल भविष्य की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़, AI, डेटा सेंटर और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा रोडमैप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें