Sidhi News: सीधी के टिकट खुर्द पंचायत में तीसरे दिन भी अनशन जारी, सचिव-सहायक सचिव को हटाने की मांग तेज

Sidhi News: सीधी के टिकट खुर्द पंचायत में तीसरे दिन भी अनशन जारी, सचिव-सहायक सचिव को हटाने की मांग तेज

Sidhi News: सीधी के टिकट खुर्द पंचायत में तीसरे दिन भी अनशन जारी, सचिव-सहायक सचिव को हटाने की मांग तेज

Sidhi News: सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकट खुर्द में ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन अनशन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. ग्रामीण पंचायत की विभिन्न समस्याओं के समाधान और सचिव व सहायक सचिव को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं. आंदोलन का नेतृत्व आयुष सिंह बघेल कर रहे हैं.

धरने पर ग्रामीण। - Dainik Bhaskar

पंचायत कर्मचारियों पर लगाए गंभीर आरोप

अनशनकारियों का आरोप है कि पंचायत के सचिव, सहायक सचिव और सरपंच नियमित रूप से कार्यालय नहीं आते, जिससे आम लोगों के छोटे-छोटे काम भी समय पर नहीं हो पाते. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि पंचायत भवन में कंप्यूटर और प्रिंटर जैसी आवश्यक सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं, जबकि यह व्यवस्था हर पंचायत में होनी चाहिए.

अनशन पर बैठे ग्रामीण।

महिलाओं से अभद्र व्यवहार का आरोप

ग्रामीणों ने सचिव पर महिलाओं और युवतियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप भी लगाए हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि समय रहते इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में किसी भी अप्रिय स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी. इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है.

पेयजल, पेंशन और आवास योजना को लेकर नाराजगी

ग्रामीणों ने गांव में पेयजल संकट, खराब हैंडपंप, पात्र हितग्राहियों को पेंशन नहीं मिलने, प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किस्त में कथित अनियमितता और विकास कार्यों में पारदर्शिता की कमी जैसे कई मुद्दे उठाए हैं. उनका कहना है कि विकास के दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन गांव के लोग अब भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

चक्का जाम की दी चेतावनी

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आयुष सिंह बघेल ने कहा कि गांव के लोग लंबे समय से समस्याओं से जूझ रहे हैं. यदि जिला पंचायत जल्द समाधान नहीं करती, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर चक्का जाम और व्यापक आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी.

जांच के बाद होगी कार्रवाई

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आने के बाद पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच मंम जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में रिटायर्ड शिक्षक के घर बड़ी चोरी, ढाई लाख नकद और लाखों के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें