CG News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मोबाइल एप से जुटाई जाएगी जानकारी, घर बैठे स्व-गणना कर सकेंगे नागरिक

CG News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मोबाइल एप से जुटाई जाएगी जानकारी, घर बैठे स्व-गणना कर सकेंगे नागरिक

CG News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मोबाइल एप से जुटाई जाएगी जानकारी, घर बैठे स्व-गणना कर सकेंगे नागरिक

CG News: बदलते तकनीकी दौर के साथ देश में जनगणना की प्रक्रिया भी डिजिटल होने जा रही है. जनगणना 2027 के तहत परिवारों और नागरिकों से जुड़ी जानकारियां डिजिटल माध्यम से एकत्र की जाएंगी. इस नई व्यवस्था में प्रगणक स्मार्टफोन में विशेष मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए घर-घर जाकर परिवारों का विवरण दर्ज करेंगे.

रजिस्टर और पेन का जमाना गया... देश की पहली डिजिटल जनगणना में युवाओं के लिए  कितनी नौकरी? मिलेगी इतनी सैलरी - India first digital census find out how  many jobs available for

स्व-गणना की सुविधा

इस बार जनगणना में आम नागरिकों को भी अपनी जानकारी खुद दर्ज करने का विकल्प दिया जाएगा. इसके लिए स्मार्टफोन और वेब पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध होगी. नागरिक अपने परिवार का विवरण स्वयं भर सकेंगे. इसके बाद संबंधित पर्यवेक्षक दर्ज की गई जानकारियों का सत्यापन करेंगे, ताकि आंकड़ों में गलतियों की संभावना कम हो सके, जनगणना की पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और त्रुटिरहित तरीके से पूरा कराने के लिए रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें जनगणना कार्य एवं नागरिक पंजीकरण के निदेशक कार्तिकेय गोयल शामिल हुए. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहे.

जनगणना 2027: बलिया में घर-घर होगी 'पूरी पड़ताल', मोबाइल से लेकर मकान तक का  देना पड़ेगा हिसाब - ballia census 2027 detailed household survey and digital  data

ग्रामीण और शहरी अधिकारियों को अलग-अलग प्रशिक्षण

चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को दो हिस्सों में आयोजित किया गया. शुरुआती दो दिनों में ग्रामीण चार्ज अधिकारियों यानी रूरल चार्ज ऑफिसर को प्रशिक्षण दिया गया. इसके बाद अगले दो दिनों तक शहरी चार्ज अधिकारियों यानी अर्बन चार्ज ऑफिसर को जनगणना की प्रक्रिया, डिजिटल माध्यम से जानकारी जुटाने और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया गया.

यूपी जनगणना-2027 के दूसरे चरण में परिवारों से पूछे जाएंगे 40 सवाल, 16 से 30  नवंबर तक होगी स्वगणना - up census 2027 phase 2 40 questions self  enumeration in azamgarh

जुटाई जाएंगी कई तरह की जानकारियां

जनगणना के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना के दौरान प्रगणक प्रत्येक व्यक्ति से जुड़ी जनसांख्यिकीय, सामाजिक-सांस्कृतिक और आर्थिक जानकारियां एकत्र करेंगे. इसके साथ ही प्रवासन और प्रजनन से संबंधित पहलुओं को भी आंकड़ों में शामिल किया जाएगा. इस प्रक्रिया के जरिए देश की आबादी और उसकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जुड़ा विस्तृत डेटा तैयार किया जाएगा, जनगणना से मिलने वाले आंकड़े केवल देश की जनसंख्या का आकलन करने तक सीमित नहीं रहेंगे. इनका उपयोग भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं के निर्माण में भी किया जाएगा. डिजिटल व्यवस्था और स्व-गणना के विकल्प से जनगणना की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाने की तैयारी है.

यह भी पढ़ें : CG News: गोंदिया-पटना के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से शुरुआत, रायपुर-बिलासपुर समेत 9 स्टेशनों पर ठहराव

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें